फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   23 new corona infected were found, two patients died

23 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 05 Jun 2021 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
23 new corona infected were found, two patients died
झज्जर। जिले में कोरोना रोकथाम की दिशा में सुधार नजर आ रहा है। डीसी जितेंद्र कुमार के अनुसार जिले में शुक्रवार को 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा 97.1 फीसदी पर पहुंच गया है। अब तक कुल 18608 मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे, जिनमें से 18 हजार 68 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी झज्जर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना को मात देकर संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं और नए केस भी अब कम आ रहे हैं। टीकाकरण प्रक्रिया पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 43 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 218 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। कुल कोरोना एक्टिव केस अब जिले में 258 बचे हैं। शुक्रवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़ कर 282 हो गया है। वहीं तीन दिन से ब्लैक फंगस का भी कोई मरीज सामने नहीं आया है। जिले के 13 मरीजों में से 6 की मौत हो चुकी है। दो को जिले से बाहर के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed