फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   परिवर्तन कार्यक्रम में बैंक अधिकारी नहीं ले रहे रूचि, प्रधान सचिव खफा

परिवर्तन कार्यक्रम में बैंक अधिकारी नहीं ले रहे रूचि, प्रधान सचिव खफा

Tue, 29 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
परिवर्तन कार्यक्रम में बैंक अधिकारी नहीं ले रहे रूचि, प्रधान सचिव खफा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्थानीय निकाय एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आनंद मोहन शरण ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में परिवर्तन कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रधान सचिव बैंक अधिकारियों के इस मामले में सक्रिय भागीदारी न निभाने से खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को सामाजिक व आर्थिक उत्थान की सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागेदारी करनी चाहिए।
परिवर्तन कार्यक्रम के तहत प्रधान सचिव ने दादरी ब्लॉक को गोद लिया हुआ है। दादरी खंड में चल रहे सामाजिक व आर्थिक सुधार के कार्यक्रमों की समीक्षा कर आनंद मोहन शरण ने कहा कि बैंक अधिकारी स्टैंड अप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आईटीआई पास युवाओं के समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा बैंक दुकानों या छोटे कामगारों के ऋण मंजूर करने में कोताही न करें। उपायुक्त अजय सिंह तोमर व अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को भी प्रधान सचिव ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने के निर्देश दिए। फिलहाल दादरी में आठ प्रोजेक्ट स्टैंड अप में स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और स्टार्ट अप इंडिया की समीक्षा कर प्रधान सचिव ने कहा कि बैंक अधिकारियों को लाभपात्रों के ऋण स्वीकृत करने के लिए आगे आना चाहिए, जिससे कि समाज के पिछड़े तबके का भी विकास हो सके। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि व बागवानी विभाग को दादरी में कम से कम दस किसान समूह गठित करने के निर्देश दिए। इन विभागों के अधिकारियों ने बताया कि दादरी में आठ एफपीओ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव ने बताया कि शहर में 99 लाख रुपये की लागत से एक सार्वजनिक पार्क और बनाया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में गांव महराणा, फतेहगढ, खेड़ी बूरा, नरसिंहवास और साहूवास में बनाई जा रही व्यायामशाला, ग्रामीण क्षेत्र के यूथ क्लब, खेल सुविधाओं आदि को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। परिवर्तन कार्यक्रम की विवेचना करने के पश्चात इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास योजनाओं पर चल रहे विकास कार्यों की अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादमा व झोझू में बस स्टैंड बनवाने के दिए आदेश
प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि कादमा और झोझूकलां में शीघ्र बसस्टैंड का निर्माण करवाया जाए। बौंदकलां या इसके आसपास गांव में एक फसल खरीद केंद्र की स्थापना की जाए। दादरी ड्रेन की रिमाडलिंग का कार्य जल्दी शुरू करवाया जाए। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के 53 गांवों की पेयजल परियोजना को कार्यरूप दिया जाए। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता विशाल बंसल ने बताया कि तीन वर्गों में विभाजित कर यह योजना नाबार्ड से मंजूर करवाई जाएगी।


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, रोडवेज जीएम धनराज कुंडू, नवीन शर्मा, बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता एसएस सांगवान, कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेश खत्री, आईटीआई प्राचार्य गीता रानी, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ. पीएस सभ्रवाल, डॉ. जसवंत जून, डॉ. राजेश स्वामी, तहसीलदार कंवल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed