फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले ने रचा इतिहास, राहगीरी में पहली बार हुई बेटन रिले दौड़

जिले ने रचा इतिहास, राहगीरी में पहली बार हुई बेटन रिले दौड़

Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
जिले ने रचा इतिहास, राहगीरी में पहली बार हुई बेटन रिले दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। झज्जर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित राहगीरी-अपनी राहें, अपनी आजादी कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ रेलवे रोड पर धूमधाम से मनाई गई। रविवार सुबह रेलवे रोड पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम लोहड़ी पर्व के अवसर पर बेटियों को समर्पित रहा। कार्यक्रम में विधायक नरेश कौशिक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोनल गोयल ने की। इस मौके पर एसपी पंकज नैन सहित जिले के चारों उपमंडल के एसडीएम मौजूद रहे। राहगीरी के दौरान उपायुक्त सोनल गोयल ने बेटियों को समर्पित लोहड़ी पर्व भी मनाया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक नरेश कौशिक, उपायुक्त सोनल गोयल व एसपी पंकज नैन ने संयुक्त रूप से जिलावासियों को राहगीरी की पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। मुख्य मंच से केक काटकर राहगीरी की झज्जर जिले मे पहली वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में हरियाणवी रॉक स्टार एमडी-केडी तथा मिमिक्री आर्टिस्ट अमित वर्मा सहित जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। एरोबिक्स, जुंबा डांस व योग स्पर्धाओं के साथ सजे सांस्कृतिक मंच से जहां राहगीरी कार्यक्रम में मनोरंजन किया गया वहीं सड़क पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जिलावासियों की सक्रिय भागीदारी रही। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों व योजनाओं को आमजन से साझा करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसके माध्यम से जनहितकारी योजनाओं को भी लोगों तक जानकारी मुहैया कराई गई। शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में युवाओं ने पतंगबाजी का भी लुत्फ उठाया।

तनावमुक्त कार्यक्रम जीवन में संचार करता है नई ऊर्जा
राहगीरी कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किया गया यह तनावमुक्त कार्यक्रम जीवन में नई उमंग व ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पूरे प्रदेश में शुरू किए गए इस राहगीरी कार्यक्रम की पहल की सराहना की। उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि राहगीरी का उद्देश्य आमजन मानस को सुखद माहौल की अनुभूति कराना है। यह झज्जर जिले के लिए गर्व की बात है कि राहगीरी कार्यक्रम का आगाज करने का श्रेय जिला की जनता को जाता है। गुरुग्राम व करनाल के बाद झज्जर में राहगीरी की अपार सफलता के उपरांत झज्जर जिला प्रदेश में राहगीरी कार्यक्रम के शुभारंभ का अनुकरणीय बना है। एसपी पंकज नैन ने भी राहगीरी कार्यक्रम को सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करने का बेहतर मंच बताया।
विज्ञापन


इन्होंने दी प्रस्तुति
राहगीरी में वैश्य आर्य कन्या विद्यालय, न्यू हैप्पी चाइल्ड स्कूल लाइनपार, गंगा टेक्निकल कैंपस सौलधा, वैश्य आर्य महिला शिक्षण महाविद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, एसडी स्कूल, शक्ति विद्या मंदिर, पीडीएम विश्वविद्यालय, राजकीय विद्यालय रोहद सहित झज्जर से पहुंची जिमनास्ट बेटियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छंटा बिखेरी। वहीं हर वर्ग की आयु के लोगों ने हॉकी, मुक्केबाजी, कैरम बोर्ड, कराटे व अन्य खेल गतिविधियों में भाग लिया। मुख्यातिथि कौशिक, डीसी गोयल व एसपी नैन ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, एसडीएम बादली त्रिलोकचंद, एसडीएम झज्जर विजय सिंह, सीटीएम अश्विनी कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता के.एस.पठानिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी नीना खत्री, सीडीपीओ बबीता, सीडीपीओ रशिमा बाला, डीएसओ सत्यदेव मलिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, एआईपीआरओ बेरी बिजेंद्र, बीडीपीओ रामफल सिंह, बीडीपीओ परमेंद्र, डीईओ सतबीर सिवाच,जीएम रोडवेज महताब सिंह, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, एएसआर विनोद कुमार, जिमखाना प्रबंधक डी.सी.कौशिक सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व जिलावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed