{"_id":"5bb51daa867a55019a1f9633","slug":"21538596266-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों ने की स्पेशल गिरदावरी और 40 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, अनिश्चिकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों ने की स्पेशल गिरदावरी और 40 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, अनिश्चिकालीन धरना शुरू
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। बेमौसमी ओलावृष्टि व बारिश और इससे पहले रोगों की चपेट में आकर खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कार्य शुरू न होने से खफा किसान संगठन बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गए हैं। किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि जब तक स्पेशल गिरदावरी सहित उनकी छह अन्य मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इन किसानों ने बर्बाद हुई फसल की एवज में किसानों को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की भी मांग की है।
ज्ञात रहे कि किसानों ने गत 28 सितंबर को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन भी दिया था। इसमें जिला प्रशासन को मांगें पूरी कराने के लिए सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया था और इसके बाद अनिश्चिकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। ये मांगें पूरी न होने से खफा किसान संगठन बुधवार सुबक धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर दिल्ली में निहत्थे किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया गया। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसकी अध्यक्षता भाकियू जिला प्रधान धर्मपाल बाढड़ा ने की। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाएंगीं तब तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष जो किसानों की खरीब की फसल सफेद मक्खी और बारिश से बर्बाद हुई हैं उनकी तुरंत स्पेशल गिरदावरी और कृषि विभाग द्वारा मौके मुआयना किया जाए। इसके अलावा 2017 में कंपनियों द्वारा कपास व बाजरे का बीमा किया था वह मुआवजा भी दिया जाए। इसके अलावा प्रधानमंत्री बीमा योजना प्राइवेट कंपनियों से हटाकर सरकारी योजना बनाई जाए। हरियाणा के किसानों को भी पंजाब, उतर प्रदेश, राजस्थान,महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के किसानों की तर्ज पर कर्ज माफी दी जाए।
विज्ञापन
पशु चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
अनिश्चिकालीन धरना देने वाले किसानों ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिले में पशु चोर गिरोह सक्रिय हैं। इन गिरोह के सदस्य पिछले एक साल में 100 से अधिक मवेशियें चोरी कर चुके हैं और अब तक पुलिस न तो आरोपियों का सुराग लगा पाई है और न ही चोरी हुए पशुओं का।
कांग्रेस ने धरने को दिया समर्थन, पीएम का पुतला फूंका
धरने में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजू मान कार्यकर्ताओं सहित समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ है। इस दौरान किसानों ने मंगलवार को दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री का पूतला भी फूंका। इस मौके पर हरपाल भंडवा, चंद्रपाल चांदवास, गिरधारी मोद, महेंद्र जेवली, रणधीर हुई, शेरसिंह, महावीर, बलबीर, संदीप, राकेश, करतार, प्रेम, प्रताप, करण जगदेव व सतवीर आदि किसान मौजूद थे।