फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत आज से, राव नरबीर बहादुरगढ़ में

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत आज से, राव नरबीर बहादुरगढ़ में

Sat, 01 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत आज से, राव नरबीर बहादुरगढ़ में
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत आज से, राव नरबीर बहादुरगढ़ में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। देश में एक साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत होने जा रही है। देश की 650 शाखाओं एवं 3250 एक्सेस प्वाइंट सहित 3900 शाखाओं में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरू किए जाएंगे। इनका शुभारंभ आज एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली से किया जाएगा। शुभारंभ के मौके पर बहादुरगढ़ के मुख्य डाकघर में मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहेंगे।

रोहतक मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आदर्श मिश्रा ने बताया कि इंडिया पोस्ट बैंक बहादुरगढ़ शाखा का शुभारंभ हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन रोहतक मंडल के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक्सेस प्वाइंट, दो उप डाकघर सांपला व बहादुरगढ़ मंडी और रोहद, गांधरा, गढ़ी सांपला, नूना माजरा, लोवा कलां व दुल्हेड़ा सहित छह शाखाओं में भी होगा। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत होने से डिजिटल बैंकिंग की पहुंच शहरी व ग्रामीण दुर्गम क्षेत्रों में होगी और इसके माध्यम से डाकघर के खाता धारकों के लिए डोर स्टेप बैंक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इसमें उपभोक्ताओं को घर बैठे ही एक कॉल पर पोस्टमैन के द्वारा पैसे डिलीवर किए जाएंगे। इससे खाता धारकों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा खाता धारकों को घर बैठे ही बिल जमा करवाने की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता धारकों को एसएमएस की सुविधा देगा, जिसके जरिये आसानी से अकाउंट की डिटेल भी मोबाइल पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पेमेंट बैंक के माध्यम से बचत खाते पर खाता धारकों को चार प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दर देने का निर्णय लिया है। जिसमें कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ग्राहकों को क्यूआर कार्ड मुहैया करवायेगा। जिसके माध्यम से उपभोक्ता बिजली व पानी के बिलों की अदायगी के अलावा मोबाइल रिचार्ज, बीमा प्रीमियम, भुगतान, मनी ट्रांसफर व खरीददारी हेतु भुगतान कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस बैंक के माध्यम से सरकारी सब्सिडी व सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकता है। भारत सरकार की इस इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना का मुख्य ध्येय सभी नागरिकों को घर बैठे ही बैंकिंग की सुविधा मुहैया करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed