फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   =पढ़ाई,खेल,स्काउट व अन्य सहगामी क्रि याओं में अव्वल छात्राओं के लिए अब फ्री सरकारी टूर

पढ़ाई,खेल,स्काउट व अन्य सहगामी क्रियाओं में अव्वल छात्राओं के लिए अब फ्री सरकारी टूर

Mon, 04 Jun 2018 02:32 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
=पढ़ाई,खेल,स्काउट व अन्य सहगामी क्रि याओं में अव्वल छात्राओं के लिए अब फ्री सरकारी टूर
एजुकेशन टूर पर शिमला जाएंगी होनहार छात्राएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पढ़ाई, खेल, स्काउट और अन्य गतिविधियों में अव्वल रही छात्राओं को सरकार में शिमला का एजुकेशन टूर करवाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर से तीन बच्चों का चयन किया जाएगा। यह टूर महिला शिक्षक की देखरेख में करवाया जाएगा। टूर का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। टूर के जरिए बालिकाओं को अनौपचारिक शिक्षा दी जाएगी ताकि उन्हें बाहरी वातावरण का ज्ञान हो सके।
लड़कियों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर व सक्षम बनाए जाने की दिशा में सरकार व शिक्षा विभाग ने एक और कदम उठाया है। टूर के जरिए लड़कियों को घर से बाहर निकलकर उनमें आत्मविश्वास जगाया जाएगा तथा औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ अनौपचारिक शिक्षा का ज्ञान करवाया जाएगा। अनौपचारिक शिक्षा के तहत ही शिक्षा विभाग व सरकार ने यह प्लान तैयार की है। ताकि छात्राओं को दूसरे राज्यों की भौगोलिक स्थिति, वहां की पर्यावरणीय स्थिति व शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का ज्ञान करवाया जा सके।
विज्ञापन


कक्षा छह से आठवीं की छात्राएं भी होंगी शामिल
इस एजुकेशन टूर में कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा स्काउट से जुड़ी छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा। गंाव व शहर दोनों क्षेेत्रों से बालिकाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। इन गर्मी की छुटिटयों में यह टूर प्रक्रिया पूरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शिक्षक की देखरेख में जाएगा टूर
यह टूर महिला शिक्षक की देखरेख में शिमला जाएगा। इसके लिए पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाना है। टूर पर ले जाने से पहले छात्राओं के अभिभावकों से भी सहमति पत्र लिया जाएगा। महिला शिक्षक इन छात्राओं का मार्गदर्शन करेगी।


छात्राओं को बाहरी ज्ञान करवाने व उनमें आत्म विश्वास पैदा करने के लिए इस एजुकेशन टूर की प्लानिंग की गई है। टूर का पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।
- कपूर सिंह राणा, बीईईओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed