फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सफाई कर्मियों ने थाली-चम्मच बजाकर किया रोष प्रदर्शन

सफाई कर्मियों ने थाली-चम्मच बजाकर किया रोष प्रदर्शन

Fri, 25 May 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने थाली-चम्मच बजाकर किया रोष प्रदर्शन
सफाईकर्मियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने थाली को चम्मच से बजाते हुए रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर कर्मियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। उल्लेखनीय है कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गत नौ मई से हड़ताल पर चल रहे हैं।

पिछले करीब दो सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर स्थानीय नगर परिषद परिसर में धरना दे रहे सफाई कर्मियों ने रोष जुलूस निकालकर समस्याओं को तुरंत प्रभाव से हल करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के थाली को चम्मच से बजाते हुए सोई हुई सरकार की नींद तोड़ने का प्रयास किया। रोष जुलूस नगर परिषद कार्यालय परिसर से शुरू हुआ व नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। अंत में जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेजा गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बीजेपी ने वोट पाने के लिए चुनावों में जितने वादे किए थे वह अभी पूरा नहीं कर रही है। इस मौके पर सफाई कर्मी नेता जिला प्रधान सुरेंद्र लूता, दादरी यूनियन इकाई प्रधान राजेंद्र सिंह बागड़ी, सचिव अजीत सिंहपुरिया, सहित बिजली विभाग से ओमबीर कालेहर, सीटू प्रधान रणधीर कुंगड व करतार ग्रेवाल, नरेश, श्याम लाल, कृष्ण फौगाट, रिषी, महेंद्र, जयभगवान, चंद्रभान, रामकिशन, पवन, राजेश, छाजू, सिकंदर उर्फ हुड्डा, सागर, सूरज, सुनील, राम बाबू, हरबाई, रीटा, बाला, सुनीता, लाली, तीजो, पूनम, धनपति, संतोष, कर्मा, श्याम लाल, मंगत, किशन, शिव कुमार, दीपक व राजेश सहित अन्य सफाई कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed