{"_id":"5aa438db4f1c1bbf088b485a","slug":"21520711899-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएगी म्हारी कुसुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएगी म्हारी कुसुम
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
किक बॉक्सिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही (गोयला कलां) बहादुरगढ़ की बेटी कुमारी कुसुम अब सर्बिया में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में दम दिखाएगी। कुसुम 15 मार्च को सर्बिया रवाना होगी। चैंपियनशिप में कुसुम के चयन पर परिजनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
हरियाणा से एकमात्र खिलाड़ी
सर्बियन किक बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से 16 से 19 मार्च तक वाको इंटरनेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में दुनियाभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में भारत के भी 14 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। इस 14 सदस्यीय टीम में बहादुरगढ़ के गोयला कलां की निवासी कुमारी कुसुम को भी शामिल किया गया है। इस चैंपियनशिप में खेलने वाली कुसुम हरियाणा की एकमात्र खिलाड़ी होगी। चैंपियनशिप में कुसुम के चयन पर उसके परिजन, अध्यापक एवं खेल प्रेमी बेहद खुश हैं। पिता गुलाब सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। कुसुम जब देश-विदेश में जीत दर्ज करती है तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
ऐसे हुआ चयन
दरअसल, 16 से 23 फरवरी तक दिल्ली में नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुसुम ने गोल्ड मेडल जीता। जीत के साथ ही कुसुम ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके बाद इंटरनेशनल की तैयारी के लिए एमडीयू के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उसकी ट्रेनिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
दोहरी प्रतिभा दिखा रही कुसुम
करीब 18 वर्षीय कुसुम दुल्हेड़ा के जय माडर्न स्कूल की छात्रा है। फिलहाल उसकी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं। कोच जसवंत ने बताया कि कुसुम बेहद प्रतिभाशाली है। एक अच्छी छात्रा के साथ एक बेहद जबरदस्त खिलाड़ी है। स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल में लगभग 100 मेडल जीत चुकी है। 2016 वर्ल्ड कप में भी मेडल जीता था। अब 14 मार्च को उसकी बोर्ड की परीक्षा है। परीक्षा देने के बाद वह सर्बिया रवाना होगी। सर्बिया से आने के बाद 21 को फिर से उसे पेपर देना है। इसलिए वह पढ़ाई और खेल दोनों की पूरी लग्नता से तैयारी कर रही है। उन्हें पूरा यकीन है कि कुसुम परीक्षा में पास होने के साथ-साथ सर्बिया में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेगी।
कुसुम की अचीवमेंट्स
2015 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर
2016 में रशिया में हुए वर्ल्ड कप में सिल्वर
नेशनल में 9 मेडल
स्टेट में 17 मेडल
चीफ मिनस्टिर ट्रॉफी विनर
दो बार की स्टेट प्रो किक बॉक्सिंग विनर