फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुश्ती में पहलवान रजनी ने उषा को हराया

कुश्ती में पहलवान रजनी ने उषा को हराया

Mon, 12 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती में  पहलवान रजनी ने उषा को हराया
देवेंद्र सांजरवास और रजनी ने जीता जिला कुमार का मुकाबला
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव फतेहगढ़ में रविवार से जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई। खेलों का शुभारंभ हरियाणा खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने किया। जिला कुमार खिताब के लिए हुए मुकाबले में देवेंद्र सांजरवास ने संजीव महराणा को हराया। वहीं जिला केसरी खिताब में पहलवान प्रत्यक्ष आदमपुर डाढ़ी ने सोमबीर गोठड़ा को हराया। महिला वर्ग में जिला कुमारी के खिताब के लिए हुए मुकाबले में रजनी सांजरवास ने उषा अटेला को मात दी और जिला महिला केसरी खिताब में दिनेश सांगवान कलाली ने रेनू ढाणी फौगाट को हराया।

इसी प्रकार सब जूनियर 30 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल बलाली ने अरुण सांकरोड़ को हराया। 32 किलोग्राम वर्ग में सौरभ सांजरवास ने नितिन दादरी को पछाड़ा। 34 किलोग्राम वर्ग में नरेन सांजरवास ने अमित दूधवा को पराजित किया। 36 किलोग्राम भारवर्ग में राहुल सांकरोड़ ने निशांत रणकोली को हराया। कोच रमेश ने बताया कि 12 फरवरी को समापन समारोह में मुख्यातिथि बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी शिरकत करेंगे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह बजाड़, मुख्य प्रशिक्षक बृजभान, कोच भूपेंद्र सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक राजेंद्र सांगवान, सुरेश ग्रेवाल, राजेंद्र बागोत, जिला कुश्ती संघ सचिव इंद्रजीत सिंह सांगवान, विकास सांगवान, कोच बिजेंद्र फौगाट, अशोक, प्रीतम, कोच पूनम बामल, डॉ. दलीप सिंह सांगवान, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र, सरपंच सुमन देवी, दिनेश शर्मा, हजारी पहलवान, टोनी पहलवान, पवन पहलवान, बलजीत मौड़ी, वेदपाल खाचरौली, जितेंद्र, रवि निमली, अनिल संतोखपुरा, रविंद्र , नरेश पहलवान, सुखबीर, सज्जन, वजीर, रतन पीटीआई, रणधीर, महेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed