फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहर में ऑटों चालकों से राहगीर हुए परेशान

शहर में ऑटों चालकों से राहगीर हुए परेशान

Thu, 28 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर में ऑटों चालकों  से राहगीर हुए परेशान
शहर में ऑटों चालकों से राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
शहर में ऑटों चालकों की अनुशासनहीनता के चलते राहगीर व दोपहिया वाहन चालक परेशान हैं। ऑटो चालक नियमों को दर किनार कर ऑटो चला रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। कई चालकों के पास तो लाइसेंस तक नहीं है। काफी संख्या में ऑटो चालक निर्धारित मापदंडों को भी पूरा नहीं कर रहे हैं। जिससे कारण प्रतिदिन दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ढाणी फाटक, रेलवे स्टेशन, रोहतक चौक, कोर्ट रोड, बस स्टैंड के सामने हर समय ऑटो का जमावड़ा बना रहता है। जिससे जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इस समय शहर में करीब 300 से अधिक ऑटो दौड़ रहे है। ऑटो चालकों द्वारा नियमों की पालन न करने पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। ऑटो चालक मनमर्जी से किसी भी जगह पर अपना ऑटो खडा़ कर देते हैं जिससे अन्य वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। शहर की तंग गलियों में भी ऑटो तेज गति से दौड़ते हैं। काफी ऑटो चालकों के पास तीन पहिया वाहन चलाने का लाइसेंस तक नहीं है। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था न बिगड़ने पाए और लोगों को आवागमन में भी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed