फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वार्ड 21 के लोग बिजली पोल न होने से झेल रहे बिजली संबंधी परेशानी

वार्ड 21 के लोग बिजली पोल न होने से झेल रहे बिजली संबंधी परेशानी

Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 21 के  लोग बिजली पोल न  होने से झेल रहे बिजली संबंधी परेशानी
कच्ची गलियों, सीवेज और बिजली के खंभे नहीं होने से परेशान लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
वार्ड-21 के लोगों को कच्ची गलियों, सीवेज और बिजली पोल न होने की समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विभाग से इन समस्याओं का जल्द ही समाधान की मांग की है। लोगों ने नियमित सफाई करनी चाहिए। वार्ड में पिछले काफी समय से गलियां कच्ची होनेे से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। कच्ची गली होने के कारण इनमें कीचड़ का जमाव हो रहा है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही हैं। वार्ड के लोगों को बिजली पोल न होने से बिजली संबंधी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। गलियों में सीवरेज ब्लाक की समस्या ज्यादा बन रही है। पैदल चलने वालों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लावारिस पशु भी वार्ड में हर समय घूमते रहते हैं।ये पशु लोगों को घायल भी कर चुके हैं। इस सब समस्याओं केे बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ हैं जिससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ हैं ।वार्ड वासियों ने इन सब समस्याओं के जल्द ही समाधान की मांग की हैं ।
==
वार्ड मेें सीवरेज ब्लॉक होने की ज्यादा समस्या बनी हुई है। जिससे आने जाने में भी परेशानी होती है। विभाग को जल्द समाधान करना चाहिए। जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए । - राजकुमार,
विज्ञापन

लावारिस पशु हर समय वार्ड में घूमते रहते हैं । जो कई बार बुजुर्गों व बच्चों को घायल भी कर चुके हैं। इस बारे में भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिससे विभाग के प्रति लोगों में रोष बना हुआ हैं । इन पशुओं की व्यवस्था करनी चाहिए। - बलदेव,
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में बिजली के पोल की कमी बनी हुई है। जिससे बिजली आपूर्ति में व्यवधान बना रहता है। बाहरी इलाकों के लिए बिजली पोल की ज्यादा जरूरत बनी हुई है। बिजली के पोल जल्द लगने चाहिए। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। - अखिल,
वार्ड में सफाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं। नगर परिषद ने गलियों निर्माण को लेकर टेंडर भी लगा रखे हैं। परिषद को जल्द ही यह गलियां बनवानी चाहिए। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े । कई इन गलियों में कीचड़ का जमा होने से बदबू आने लगती है। - आजाद


वर्सन-
कच्ची गलियों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। जल्द ही यह गलियां पक्की हो जाएंगी। वार्ड में पेयजल की समस्या भी नहीं है। बिजली पोल की जरूरत बनी हुई है। सीवरेज व्यवस्था भी ठीक करनी चाहिए। - पार्षद रोहित वार्ड 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed