{"_id":"59f0eb8b4f1c1b6a678b7b03","slug":"21508961163-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबरदार एसोसिएशन की बैठक अब 30 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबरदार एसोसिएशन की बैठक अब 30 नवंबर को
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबरदार एसोसिएशन की बैठक 30 नवंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
क्षेत्र के नंबरदारों की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बिरही कलां नंबरदार जंगबीर ने की। उन्होंने बताया कि गत 11 अक्तूबर को रेस्ट हाउस दादरी में जो नंबरदारों की बैठक हुई थी उसकी एक दिन के लिए अध्यक्षता मानकावास नंबरदार प्रताप सिंह ने की थी। अब अहम विषय तहसील चरखी दादरी के नंबरदारों के प्रधान पद के चुनाव का है। इसके लिए आगामी छह नवंबर को बैठक आयोजित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था लेकिन खेतों में धान की कटाई व बिजाई तथा कपास चुगाई में नंबरदारों की व्यस्तता को देखते हुए इस मीटिंग को रद्द कर दिया गया है। अब प्रधान पद के चुनाव के लिए 30 नवंबर को बैठक आयोजित होगी। बैठक में राजकुमार तिवाला, रामेहर शीशवाला, रामधन मकड़ानी, देवेंद्र डोहकी, रामचंद्र फतेहगढ, भगवान सिंह चंदेनी, राजपाल रावलधी, कुलदीप दादरी, चंद्रभान पांडवान, अमरजीत, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश बिरहीं सहित दादरी क्षेत्र के अन्य नंबरदारों ने शिरकत की।