फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कांग्रेस ने बनाई पदक लाओ-नौकरी पाओ नीति : हुड्डा

कांग्रेस ने बनाई पदक लाओ-नौकरी पाओ नीति : हुड्डा

Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने बनाई पदक लाओ-नौकरी पाओ नीति : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की खेल नीति का कोई मुकाबला नहीं। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालों में हरियाणा के खिलाड़ियों का विशेष योगदान और भागीदारी रहती थी। मगर भाजपा के सत्ता में आने के बाद खिलाड़ियों के साथ भेदभाव ही नहीं बल्कि उन्हें प्रोत्साहन देना ही बंद कर दिया है। उक्त बातें पूर्व सीएम हुड्डा ने पेलपा गांव में मनदीप पहलवान के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इनेलो, भाजपा के साथ साथ कांग्रेस राज को भी देखा है। जिसके आधार पर जनता ने अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। वे लोकतांत्रिक प्रणाली का सम्मान करते हैं और 2014 में भाजपा के मिले जनाधार का सम्मान किया, मगर अब जनता एक बार फिर से बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कहा कि खिलाड़ियों के लिए प्रदेश में पदक लाओ नौकरी पाओ की नीति बनाई गई है। मगर भाजपा ने सत्ता में आते ही खिलाड़ियों के साथ दोगली नीति पर काम शुरू कर दिया, जिसका परिणाम रहा कि हाल के ओलंपिक में केवल दो पदक खिलाड़ियों के हिस्से में आए। कांग्रेस ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधा डीएसपी के पद पर नियुक्त किया। हुड्डा ने कहा कि जनता का सहयोग और समर्थन रहा तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

इंडो भूटान रूरल खेलों में जीता पदक
पहलवान मनदीप ने भूटान में आयोजित इंडो भूटान गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। मनदीप ने फाइनल मुकाबले में भूटान के पहलवान को हराया। जबकि श्रीलंका और थाईलैंड के पहलवानों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कोच धर्मबीर ने बताया कि मनदीप का अगला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ओलंपिक और एशियाड कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलदीप वत्स, संजय कबलाना, अंकुर गुभाना, मोटा कोच, लीलू कोच, महाबीर सरपंच, संदीप प्रधान, चांद सहित आसपास गांव के सरपंचों ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed