फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का 20 को प्रदर्शन: श्रुति चौधरी

बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का 20 को प्रदर्शन: श्रुति चौधरी

Sun, 06 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का 20 को  प्रदर्शन: श्रुति चौधरी
बिजली-पानी पर कांग्रेस का प्रदर्शन 20 को
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पूर्व कांग्रेसी सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय बंसीलाल ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के राजनेता थे, वे केंद्र में रेलवे मंत्री व डिफेंस मंत्री भी रहे तथा कई बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। भिवानी में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज से बंसीलाल का नाम हटाकर भाजपा सरकार ने बदले की भावना का परिचय दिया है। ये विचार उन्होंने शहर की अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर इसका श्रेय खुद लेना चाहती है जबकि 2013-14 में कांग्रेस के कार्यकाल में इस मेडिकल कालेज को केंद्र से मंजूरी मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रदेश भर में बिजली व पानी की समस्या बनी हुई है। इसके विरोध में 20 अगस्त को चरखी दादरी में किसान, मजदूर आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

श्रुति चौधरी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। 70 प्रतिशत जनसंख्या खेती पर आश्रित है मगर सरकार कृषक एवं कृषि की हालत सुधारना नहीं चाहती। भाजपा केवल चंद अमीर घरानों की सरकार बन कर रह गई है। आम आदमी पर महंगाई की मार बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीएसटी प्रारूप ऐसा है जिससे आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सुरेंद्र परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजीत फौगाट, रणधीर घिकाड़ा, सरपंच उदय, पूर्व चेयरमैन प्रवीन, सुरेंद्र जाखड़, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दयानंद, अजीत भागवी, रामकुमार बीईओ, सुशील, बदन छपार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed