{"_id":"594d71744f1c1bb6438b458a","slug":"21498247540-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ के सौ से अधिक विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ के सौ से अधिक विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ से सुधरेगी शहर की सूरत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के विकास को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद हाउस की बैठक में करीब तीन करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगी। नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया की अध्यक्षता में बैठक में दो नए चौक का निर्माण पर सहमति बनी, वहीं स्ट्रीट लाइट वितरण का मुद्दा भी काफी हद तक सिरे चढ़ गया। यही नहीं बैठक में बंदर पकड़ो अभियान और बिगड़ी सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी हावी रहा और कई पार्षद इन दोनों मामलों में नप अधिकारियों से खफा नजर आए। इस बैठक में महिला पार्षदों की अब तक की सबसे अधिक अनुपस्थिति भी दर्ज की गई। वहीं, नप की आमदनी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई, लेकिन पुराने एजेंडों पर ही अब तक काम शुरू नहीं होने से पार्षदों ने नाराजगी भी जाहिर की। बैठक के दौरान समस्याएं गिनवाने पर हल्की नोकझोंक भी हुई जिसे पार्षद बैठक के बाद सुलझाते भी नजर आए। सुबह करीब सवा दस बजे शुरू हुई बैठक के लिए 13 एजेंडे पहले से ही पास किए गए थे। इनमें शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाना, श्यामेसर तालाब का जीर्णोद्घार करवाना, नगर परिषद कार्यालय की शिफ्टिंग, खाली पड़ी जगह की पैमाइश करवाना, पुराना बस स्टैंड के समीप नई दुकानें बनवाने आदि इस बैठक के एजेंडे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके अलावा बैठक में शहर के विकास से जुड़े चार अन्य एजेंडे भी रखे गए। इनमें सबसे प्रमुख शहर में दो नए चौक निर्माण, वार्डों में गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट डिमांड पूरी करने, नालों पर स्लैब डलवाने सहित करीब 40 अन्य एजेंडे वार्ड पार्षदों ने रखें, जिन्हें सर्वसम्मति से उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने मंजूरी दे दी। परिषद हाउस की बैठक में दो नए चौकों के निर्माण पर सहमति बनी। इसके तहत एक चौक वार्ड नंबर 21 में व दूसरा वार्ड नंबर दस में बनाया जाएगा।
समस्याएं हल न होने पर खफा हुए पार्षद
बैठक में समस्याओं का समाधान न होने पर कुछेक पार्षद खफा भी नजर आए। इन पार्षदों और मौके पर मौजूद नप अधिकारियों में नोकझोंक भी नजर आई लेकिन अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने तुरंत हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव पारित कर मामला शांत करवाया। शहर के सौंदर्यीकरण के अलावा बदहाल ऐतिहासिक श्यामेसर तालाब के जीर्णोद्घार का मामला भी पार्षदों ने उठाया।
पहली बार पांच महिला पार्षद रहीं मौजूद
बैठक में पहली दफा पांच महिला पार्षद कार्यवाही के दौरान उपस्थित रही। इससे पहले इनके प्रतिनिधि ही बैठक में हिस्सा लेने पहुंचते थे। हालांकि महिला पार्षदों के साथ-साथ उनके प्रतिनिधियों को भी बैठक में बैठने की अनुमति दी थी। वहीं, हर बार की तरह बैठक कक्ष से मीडिया कर्मियों को इस बार भी बाहर ही रखा गया। वहीं वाइस चेयरमैन दीपक उर्फ बबलू श्योराण के अलावा पार्षद मीना देवी, पार्वती देवी और पार्षद वीरेंद्र उर्फ पप्पू ने दूरी बना रखी। वहीं, पार्षद बक्शी सैनी सुनवाई न होने पर नप कार्यकारिणी से खफा नजर आए। बाद में चेयरमैन ने इनके वार्ड की समस्याओं को निजी तौर सुना और इनके समाधान का आश्वासन उन्हें दिया।
विज्ञापन
हर वार्ड में लगेगी पांच एलइडी लाइटें
पिछले करीब एस साल से लटकता चला आ रहा स्ट्रीट लाइटों का मामले पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। हालांकि नगर परिषद इस संबंध में एक एजेंसी हायर कर उसे वर्क ऑर्डर जारी कर चुकी है। बैठक में स्ट्रीट लाइटों के बंटवारे को लेकर सभी पार्षदों में सहमति बन गई। परिषद कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में पहले पांच-पांच लाइटें लगाई जाएंगी और इसके बाद जरूरत अनुरूप इनकी संख्या में विस्तार किया जाएगा।
बंदरों से मिलेगी निजात, 500 बंदर पकड़ने का ठेका देगी नपा
नगर परिषद के बंदर पकड़ो अभियान शुरू करने के लिए कोई ठेकेदार नहीं फंसा है। चार दफा टेंडर लगाने के बाद भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके बाद हताश अधिकारियों ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। वार्ड नंबर तीन के पार्षद आनंद महराणा ने यह मामला शुक्रवार को आयोजित बैठक में भी उठाया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन तीन से चार लोगों को बंदर शिकार बना रहे हैं। इसके बाद सर्वसम्मति से अभियान शुरू कराने के लिए एक दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और पार्षद रविंद्र गुप्ता और लिपिक जगदीश इसका हिस्सा है। दो सदस्यीय कमेटी शहर से करीब पांच सौ बंदर पकड़वाने के लिए ठेकेदार की तलाश करेगी।
अतिक्रमण का मामला उठने पर एकमत नहीं हुए पार्षद
बैठक में अतिक्रमण का मामला भी उठा। पार्षद बक्शी सैनी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में नप कर्मचारियों पर भाई-भतीजावाद की भावना बरतने के आरोप भी लगाए। वहीं, चेयरमैन ने नए सिरे से अभियान शुरू करने के लिए सबसे राय मांगी। इस पर बक्शी सैनी ने झजजर घाटी से अभियान की शुरुआत कर पूरे शहर में इसे सिरे चढ़ाने का जतर्क रखा, जिसे कार्यकारिणी ने स्वीकार कर इसे भी हरी झंडी दिखा दी।
वर्जन:
13 एजेंडे बैठक के लिए निर्धारित थे। कुछ पार्षदों की मांग पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में करीब तीन करोड़ के विकास कार्यों पर सहमति बनी है। इसके अलावा शहर में दो नए चौक व बंदर पकड़ो अभियान शुरू कराने के लिए कमेटी गठित की गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श कर नए सिरे से चलाने का निर्णय लिया गया। -संजय छपारिया, चेयरमैन नगर परिषद
फोटो 01 नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हाउस की बैठक में उपस्थित चैयरमैन व पार्षद।
फोटो 02 घिकाड़ा चौराहे पर महाराणा प्रताप चौक बनवाया जाएगा।
फोटो 03 पुरानी गोशाला चौराहे पर परम संत दुर्बलनाथ चौक बनाया जाएगा।
फोटो 04 क्षतिग्रस्त पड़ी हीरा चौक के समीप स्ट्रीट लाइट।
फोटो 05 हीरा चौक स्थित शहर का श्यामेसर तालाब।