फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डंपर की टक्कर से टूटे हाई वोल्टेज लाइन के पोल, दस घंटे बाधित रही बिजली

डंपर की टक्कर से टूटे हाई वोल्टेज लाइन के पोल, दस घंटे बाधित रही बिजली

Wed, 08 May 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से टूटे हाई वोल्टेज लाइन के पोल, दस घंटे बाधित रही बिजली
झज्जर। शहर के गुरुग्राम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से जहांआरा बाग स्टेडियम के सामने वाले 33 केवी पावर हाउस में आने वाली बिजली की लाइन के खंभे में ग्वालीशन रोड बाईपास चौक के पास एक रोड़ियों से भरे अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गए और आधे से अधिक शहर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बाधित हो गई। शहर की बिजली गुल होने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बाईपास चौक पर रात के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने मामले की जानकारी बिजली निगम और पुलिस के अधिकारियों को भी दी। बिजली निगम के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद डंपर को खाली करवाकर घटना स्थल से हटवाया गया और उसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने टूटे हुए खंभों को हटवाकर नए खंभे लगाने का कार्य शुरू किया गया। बिजली की हाई वोल्टेज लाइन के खंभे टूटने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति करीब दस
विज्ञापन

घंटे बाधित रही। सुबह करीब सवा छह बजे बिजली आपूर्ति गुल हुई थी और करीब सवा चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। पुलिस ने भी घटना के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने डंपर मालिक को मौके पर बुलाकर रोड़ियों को खाली करवाया और डंपर को मौके से एक तरफ करवाकर काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम सवा चार बजे आई बिजली
मंगलवार की सुबह जब लोग उठे और अपने कामकाज करने शुरू किए तो अचानक बिजली गुल हो गई। उसके बाद बिजली आने का इंतजार शुरू हो गया। कुछ समय बाद बिजली निगम की तरफ से लोगों के मोबाइल पर दोपहर से पूर्व 11:40 बजे बिजली आने का संदेश डाला गया। उसके बाद भी बिजली नहीं आई और शाम करीब सवा चार बजे बिजली आई। इस दौरान लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए थे। दोपहर के समय गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। लोगों के दिनचर्या के सभी कामकाज प्रभावित हो गए थे। जहां आरा बाग स्टेडियम के सामने वाले पावर हाउस से निकलने वाली सभी फीडर बंद पड़े रहे। शाम को बिजली आने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।


सुबह करीब सवा छह बजे बिजली की 33 केवी लाइन के खंभों में टक्कर मार दी थी। खंभे लगाने और तार जोड़ने में समय लगने के कारण बिजली गुल रही है। लाइन का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed