फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   134ए : स्कूल प्रबंधन ने मांगी वार्षिक फीस तो अभिभावकों ने लगाया जाम

134ए : स्कूल प्रबंधन ने मांगी वार्षिक फीस तो अभिभावकों ने लगाया जाम

Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
134ए : स्कूल प्रबंधन ने मांगी वार्षिक फीस तो अभिभावकों ने लगाया जाम
झज्जर। गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देने के लिए लागू की गई शिक्षा नियमावली 134ए के तहत स्कूल अलॉट किए जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर वार्षिक फीस के नाम पर हजारों रुपये मांगने को लेकर दुजाना के ब्रिगेडियर रणसिंह स्कूल के सामने गुस्साए अभिभावकों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक बेरी-बहादुरगढ़ रोड पर लगाए गए जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। मामले की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अभिभावकों को समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी इस स्कूल की काफी शिकायतें आई हुई हैं। शुक्रवार को भी जाम खुलने के बाद काफी संख्या में अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और समस्या का समाधान कराने की मांग की। शिक्षा विभाग की ओर से एक मई को नियम 134ए के तहत 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को स्कूल अलॉट किए थे। उसके बाद से ही अभिभावक बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से वार्षिक फीस के नाम पर करीब 12 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी रकम उनके पास स्कूलों को देने के लिए होती तो उन्हें नियम 134ए के तहत दाखिले की आवश्यकता नहीं थी। बच्चों को शुल्क अदा कर के ही प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा लेते। इस मामले को लेकर वे कई बार अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है और दाखिले के लिए 10 मई की तिथि निर्धारित की हुई है। इसलिए उन्हें जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर रणसिंह स्कूल दुजाना में काफी सीटें हैं। इस स्कूल में अभिभावकों से हजारों रुपये वार्षिक फीस के नाम पर मांगे जा रहे हैं। इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। सोमवार को स्वयं जाकर मामले की जांच करेंगे कि अभिभावकों से इतनी राशि किन मदों को लेकर मांगी जा रही है।
विज्ञापन

रणबीर सिंह कादियान, कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी, झज्जर।

पुलिस को जब मामले की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर अभिभावकों को समझा दिया था और उसी समय जाम खोल दिया था।
जयसिंह, अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed