फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में 3061 विद्यार्थियों ने दी 134ए की परीक्षा

बहादुरगढ़ में 3061 विद्यार्थियों ने दी 134ए की परीक्षा

Mon, 15 Apr 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में 3061 विद्यार्थियों ने दी 134ए की परीक्षा
बहादुरगढ़। शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शिक्षा नियमावली 134ए की परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो गई। 3556 में से 3061 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 495 बच्चे परीक्षा में गैर हाजिर रहे। अब सोमवार से मार्किंग शुरू होगी और 18 अप्रैल को परिणाम घोषित होगा। बहादुरगढ़ के बीएसएम स्कूल, श्रीरामा भारती और डीएसआर स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीएसएम में दूसरी से चौथी, श्रीरामा भारती में पांचवीं से आठवीं व डीएस आर्य स्कूल में नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने परीक्षा दी। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों का आगमन शुरू हो गया था। दस बजे परीक्षा शुरू हुई। एसडीएम तरुण पावरिया, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला परियोजना अधिकारी मदन चोपड़ा व खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कोहली ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के 12 बजे परीक्षा संपन्न हो गई। नोडल ऑफिसर रवि धनखड़ व 134ए कमेटी के सदस्य संगीता वर्मा, सतीश शर्मा, प्रवीन छिल्लर, प्रमोद शर्मा की देखरेख में ये परीक्षा हुई। वहीं, पिछले साल महज 1600 आवेदन आए थे। इस दफा पिछले साल के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा आवेदन आए। यही वजह रही कि तीनों केंद्रों के बाहर सुबह काफी भीड़भाड़ थी। बड़ी कक्षाओं के मुकाबले छोटी कक्षा के विद्यार्थी अधिक गैर हाजिर थे। चौथी कक्षा के लिए तो 95 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए।
विज्ञापन


अध्यापकों और कमेटी के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था
बीएसएम स्कूल में दूसरी से चौथी तक का सेंटर था। यहां परीक्षा केवल छोटे बच्चों की ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग की भी रही। दरअसल, यहां एक हजार से अधिक छोटे बच्चे परीक्षा देने आए थे। अभिभावकों ने इन्हें स्कूल में प्रवेश तो करा दिया लेकिन मुश्किल ये थी कि जब परीक्षा खत्म होगी तो एक साथ इतने बच्चों को परिजनों को कैसे सौंपा जाए। कमेटी से जुड़े सदस्यों एवं कई अध्यापकों ने यह व्यवस्था संभाली। कक्षा वाइज बच्चों के नाम बोल-बोल कर अभिभावकों को बुलाया गया और उन्हें बच्चे सौंपे गए, इस तरह से व्यवस्था संभाली जा सकी।
विज्ञापन


कुछ इस तरह रही परीक्षार्थियों की स्थिति
कक्षा दूसरी आवेदक हाजिर गैर हाजिर
दूसरी 492 435 57
तीसरी 428 367 61
चौथी 423 328 95
पांचवीं 476 419 57
छठी 483 435 48
सातवीं 385 341 44
आठवीं 404 340 64
नौवीं 306 269 37
दसवीं 131 103 28
बारहवीं 28 24 4
कुल 3556 3061 495

परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो गई है। सोमवार से मार्किंग शुरू होगी। 18 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम आएगा। इसके बाद 19 को ड्रॉ निकाला जाएगा।
सुनील कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed