{"_id":"5c76f310bdec227395218949","slug":"201551299344-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तो एस्केलेटर लगेगा न सीसीटीवी, दिव्यांग व बुजुर्गों पाथ-वे से ज्यादा कुछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न तो एस्केलेटर लगेगा न सीसीटीवी, दिव्यांग व बुजुर्गों पाथ-वे से ज्यादा कुछ नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम के आने की सूचना पर स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने साफ-सफाई के अभियान में तेजी देखने को मिली। वहीं स्टेशन पर मौजूद रेलवे के अधिकारी व जीआरपी ने स्टेशन पर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं और सफाई को लेकर चौकसी बरती। बुधवार की शाम 5:06 बजे जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो पर एडीआरएम की ट्रेन आकर रुकी तो उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने स्टेशन पर उतरकर हालचाल जाना। थोड़ी देर बात ही बहादुरगढ़ से दिल्ली के लिए एडीआरएम की ट्रेन रवाना हो गई। इस दौरान एडीआरएम एनके परशुराम और एडीआरएम राजीव धनखड़ ने बताया कि वह रोहतक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करके लौटे रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ियां) लगाने का कोई प्रपोजल नहीं है, साथ ही उन्होंने कहा कि न ही स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और न ही दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए स्टेशन पर आवागमन के लिए कोई रैंप बनेगा। किसी दिव्यांग व बुजुर्ग को जाना है तो पाथ-वे से जाएं। रेलवे पाथ-वे से ज्यादा कुछ नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह आठ मार्च को रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ और रोहतक का निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं। महाप्रबंधक के आवागमन के चलते रेलवे प्रशासन करोड़ों रुपये से रोहतक रेलवे स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया में विकास कार्य करवा रहा है। विकास कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं रह जाए इसको देखने के लिए बुधवार को स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से एडीआरएम एनके परशुराम का और एडीआरएम राजीव धनखड़ करीब 24-25 अधिकारियों के साथ रोहतक से लौटते समय बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आए।
ए ग्रेड में है रोहतक बी ग्रेड में है बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जब एडीआरएम राजीव धनखड़ से जब ए ग्रेड रोहतक रेलवे स्टेशन पर एस्कलेटर लगवाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा रोहतक स्टेशन पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की जानी है। जब इसका कोई प्रस्ताव ही नहीं है, तो फिर क्यों कोई बात की जाए। रोहतक रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही आपराधिक वारदातों के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के मसले पर कहा कि स्टेशन पर कैमरे नहीं लगेंगे और इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के नजदीक यार्ड में मासूम से गैंगरेप, करीब एक माह पहले स्टेशन से गए एक व्यक्ति की निर्दयता से हत्या होने और आए दिन स्टेशन पर चोरी की वारदातें होने की वजह से सीसीटीवी कैमरे की जरूरत बताई गई तो उनका कहना था कि क्या स्टेशन के बाहर जिला प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा में लगवाए हैं। जब वहां नहीं लगे हैं, तो फिर स्टेशन पर क्यों लगेंगे। दिव्यांग और बुजुर्गों की सुविधा के लिए रैंप बनवाने के मसले पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इसकी भी कोई जरूरत नहीं है। बुजुर्ग व दिव्यांगों की ट्रेन के आने पर जान खतरे में पडने के मसले पर कहा कि वह देखकर ही आगे बढ़ते हैं और बढ़े। कोई रैंप नहीं बनाया जाएगा। जब एडीआरएम एनके परशुराम ने पूछने पर बताया कि रोहतक स्टेशन पर न एस्कलेटर का कोई प्रपोजल हैं और न सीसीटीवी व रैंप बनाने का। जब यह बनने ही नहीं है, तो इस पर कोई बात नहीं करनी।