फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन कर्मचारियों को किया टर्मिनेट, 3

तीन कर्मचारियों को किया टर्मिनेट, 3

Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
तीन कर्मचारियों को किया टर्मिनेट, 3
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। वहीं 45 चालक व ईएमटी को 24 घंटे में हड़ताल से वापस काम पर लौटने का नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर ये कर्मचारी निर्धारित समय में वापस नहीं आए तो उनकी सेवाएं भी समाप्त समझी जाएंगी। टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों में जिला प्रधान मंजूरेखा, जिला उप प्रधान नवनीन, महासचिव गुलशन शामिल हैं। जबकि एंबुलेंस सेवाओं को लेकर 21 ईएमटी और 24 चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर 24 घंटे में ये कर्मचारी वापस नहीं लौटे तो शुक्रवार को इनकी सेवाएं भी समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर हड़ताली कर्मचारियों की संख्या में निरतंर इजाफा होता जा रहा है। वीरवार को दसवें दिन इन कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 371 से 382 हो गई है। इतना ही नहीं एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को अब अन्य यूनियनों का समर्थन मिलता जा रहा है। वीरवार को बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ व रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी भी एनएसचएम कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करने के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मंजूरेखा आर्य,राज्य उप प्रधान नवीन ने सरकार को चेताया कि अभी भी समय है। सरकार उनकी मांगों को पूरा करे वरना आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। मरीज लगातार हड़ताल के कारण परेशान हो रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवनीत, महा सचिव गुलशन, डॉ रोबिन, संदीप जांगड़ा प्रेससचिव,मलेरिया विभाग एपिलोजिस्ट डॉ नितिन गुप्ता, डॉ भूपेंद्र
आरबीएसके, आयुष विभाग से आचार्य बलदेव, संजय सलाहकार, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. प्रदीप, शमशेर कोषाध्यक्ष,एएनएम चंद्रपति,मनीषा, विनोदबाला, सुनीता जमालपुर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लगातार मिल रहा है समर्थन
धरने को सर्व कर्मचारी संघ के सचिव राजेंद्र जुलाना,सीटू प्रधान रामचंद्र यादव, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ से जीत सिंह, जय सिंह देशवाल, रामकुवार खुंगाई ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम का बहुत बड़ा योगदान है। हरियाणा रोडवेज यूनियन राज्य प्रधान जगबीर सुहाग, हरियाणा रोडवेज राज्य उप प्रधान सतपाल, हरियाणा रोडवेज जिला प्रधान सुरेश पलड़ा ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास समाज को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी है और कहा कोई भी अफसर या सरकार स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारियों के साथ कोई भी नाजायज बात सहन नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य एनएचएम कर्मचारियों के साथ सभी कर्मचारी संघ चाहे हरियाणा रोडवेज हो या आम जनता सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार गलत तरीके अपनाएगी तो पूरा में चक्का जाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम के मिशन निदेशक के आदेश पर तीन कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है और 45 को 24 घंटे का नोटिस दिया गया है। अगर वे हड़ताल से नहीं लौटे तारे उनकी सेवाएं भी समाप्त हो जाएंगी।
डॉ. कुलदीप सिंह, प्रभारी एनएचएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed