{"_id":"5c64665abdec222b6e16cf14","slug":"201550083674-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूग्राम डिपो से 45 चालक-परिचालकों के साथ मिली 10 बसें, जयपुर, दिल्ली और चंडीगढ़ की सेवाओं में किया विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूग्राम डिपो से 45 चालक-परिचालकों के साथ मिली 10 बसें, जयपुर, दिल्ली और चंडीगढ़ की सेवाओं में किया विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। चरखी दादरी रोडवेज डिपो को गुरुग्राम डिपो से 45 चालक-परिचालकों के साथ 10 बसें मिल गई हैं। ऐसे में अब डिपो से चंडीगढ़, जयपुर व दिल्ली रूट पर बस सेवा में विस्तार किया जा रहा है। चंडीगढ़ के लिए सुबह 4:40 बजे बस सेवा शुरू कर दी गई है। दिल्ली के लिए भी एक अतिरिक्त बस शुरू की गई है। इसके अलावा विभाग अब हर गांव तक बस सेवा उपलब्ध करवाए जाने की प्लानिंग पर काम कर रहा है।
रोडवेज डिपो में पिछले दिनों से बसें व स्टाफ की कमी चली आ रही थी जिससे कई रूटों पर बस सेवा का सुचारु रूप से क्रियान्वयन नहीं हो रहा था। खासकर लंबे रूट की बस सेवा ज्यादा प्रभावित रहती है। चरखी दादरी से दिल्ली बस सर्विस पर यात्रियों की संख्या ज्यादा बनी रहती है। शहर के रोजाना व्यापारी व दुकानदार माल आदि खरीददारी करने के लिए दिल्ली जाते हैं ऐसे में उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। दादरी से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा न होने की वजह से जिलावासी रोडवेज बस सेवा पर ही निर्भर हैं। अब डिपो में बसों की संख्या 156 पहुंच गई है। हाल में ही गुरुग्राम डिपो से 10 बसें मंगवाई गई हैं हालांकि ये बसें नई नहीं हैं लेकिन पूरी तरह से वर्किंग में हैं। पिछले दिनों जीएम धनराज कुंडू की ओर स इन बसों की डिमांड की गई थी। अब यह 10 बसें दादरी डिपो में पहुंच गई हैं। इन बसों के साथ डिपो को 45 का स्टाफ भी मिला है इसमें 25 चालक व 10 परिचालक शामिल हैं। इस स्टाफ ने दादरी डिपो ज्वाइन कर लिया है। स्टाफ व बसें मिलते ही डिपो अधिकारियों ने बस टाइम टेबल में विस्तार कर दिया है। ऐसे में अब डिपो में बस-चालक का अनुपात 1.8 पहुंच गया है यानी 10 बसों पर 18 चालक-परिचालक उपलब्ध हो गए हैं।
लंबे व लॉकल रूटों पर लगाई गई हैं सभी बसें
डिपो अधिकारियों ने रोजाना सुबह 6:10 बजे जयपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इसी प्रकार रोजाना दोपहर चार बजे दिल्ली के लिए एक बस अतिरिक्त चला दी गई है। इसी प्रकार चंडीगढ़ के लिए भी सुबह 4:40 बजे बस सेवा बहाल कर दी गई है। गांव कादमा से भिवानी के लिए बस सेवा शुरू की गई है। सतनाली रूट पर भी बस सेवा में विस्तार किया गया है। इसके अलावा लोकल रूटों पर भी बसों की ट्रिप बढ़ाई गई हैं ताकि यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
हर गांव में रोडवेज की बस का होगा आना-जाना
-- जिस भी गांव मेें बस की जरूरत होगी बस सेवा शुरू होगी। डिपो अधिकारियों को पर्याप्त बसें मिलने पर अब तय किया गया है जिस भी रूट पर बस की जरूरत है वहां बस सेवा शुरू कर दी जाए। जिस भी गांव के लोग डिमांड करेंगे तत्काल प्रभाव से बस सेवा शुरू होगी। विभाग ऐसी प्लान तैयार कर रहा है जिसके तहत अब कोई भी ऐसा गांव नहीं बचे जहां रोडवेज की बसें नहीं पहुंचे।
डिपो को बसों के साथ ही स्टाफ मिल चुका है। अब जिले के लोगों को बस सुविधा में कठिनाई नहीं आएगी। लंबे व लोकल रूट बढ़ाए जा रहे हैं। हर गांव तक रोडवेज की बस पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।