{"_id":"5c4b6083bdec22736842171b","slug":"201548443779-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी गांवों में आज होगी ग्राम सभा की बैठक : पंचायत मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी गांवों में आज होगी ग्राम सभा की बैठक : पंचायत मंत्री
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में 6204 ग्राम पंचायतों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम सभा की विशेष बैठक होंगी। ग्राम सभा अपने-अपने गांव में 15 से 20 लाख रुपये तक की लागत से होने वाले विकास कार्य का प्रस्ताव पारित कर बीडीपीओ कार्यालय को प्रेषित करेंगी। जिले के सभी बीडीपीओ अपने डीडीपीओ के माध्यम से विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाकर सरकार को इसी महीने में भेजेंगे। इन विकास कार्यों पर लगभग एक हजार से 1200 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। प्रदेश सरकार इस राशि की व्यवस्था बजट में करेगी। प्रदेश के पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव माजरी में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ग्राम सभा को गांव की सर्वसम्मति से अपने गांव की प्राथमिकता तय करने को कहा गया है। हमारा प्रयास गणतंत्र को सही मायनों में ग्राम सभा स्तर तक पहुंचाने का है। इसी सोच के साथ यह बड़ा निर्णय लिया गया है।
पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित करने की नई पहल की गई है। इस दिशा में सभी डीडीपीओ को निर्देश दिए गए हैं, साथ ग्रामीण विकास से सीधे रूप से जुड़े अधिकारी भी ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित रहेंगे। ग्राम सभा की बैठक की रिकार्डिंग कराने के लिए कहा गया है ताकि पूरी निष्पक्षता के साथ गांव की एक प्राथमिक समस्या का तत्परता से समाधान किया जा सके। ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा और इसी वर्ष जुलाई-अगस्त तक इन कार्यों को रिकार्ड समय में पूरा कर लोकतांत्रिक प्रणाली को समर्पित किया जाएगा। पंचायत मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए विशेष रूप से चुना गया है ताकि ग्राम सभा की चौधर ग्रामीणों के हाथ में रहे।
शहीदों की शहादत को अमर बनाएगा गौरव पट्ट
पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शहीदों की शहादत को अमर बनाने के लिए सभी गांवों में ग्राम गौरव पट्ट बनाए गए हैं। साथ ही ग्राम गौरव पट्टों पर गांव का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर गांव का नाम रोशन करने वाले महानुभावों का नाम भी इन पर अंकित किया गया है। अब किसी गांव में जाते हैं तो गांव का इतिहास इन गौरव पट्ट के माध्यम से जानने को मिलता है। युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इसी सोच के साथ ग्राम सभा की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ताकि गांवों में ग्राम सभा का मान-सम्मान बरकरार रहे। डीडीपीओ झज्जर हरिसिंह श्योराण ने कहा कि पंचायत मंत्री के आदेशानुसार जिले की सभी 250 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।