फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पशुओं पर गर्मी की मार, तेजी से घट रहा है दूध उत्पादन

पशुओं पर गर्मी की मार, तेजी से घट रहा है दूध उत्पादन

Tue, 05 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पशुओं पर गर्मी की मार, तेजी से घट रहा है दूध उत्पादन
पशुओं पर गर्मी की मार, तेजी से घट रहा है दूध उत्पादन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशुओं पर भी कम नहीं पड़ रहा। गर्मी के कारण पशुओं खासकर गाय-भैंसों की दूध उत्पादन की क्षमता घट गई है। इससे पशुपालकों को तो घाटा हो ही रहा है, साथ ही लोगों को दूध मिलने में भी दिक्कत आ रही है। पशुओं की दुग्ध उत्पाद क्षमता पर 25 से 50 फीसदी तक असर पड़ा है।
इस बार गर्मी का पशुओं पर भी जबरदस्त असर पड़ रहा है। दुधारू पशुओं में भैंसों व गायों का दूध कम हो गया है। डेरी संचालक ललित ने बताया कि उनकी डेरी में ज्यादातर भैंसों का यही आलम हैैै। जो भैंस एक समय में 12 किलोग्राम दूध देती थी, अब गर्मी की वजह से वह घट कर 9 से 6 किलो तक आ गई है। इसके अलावा दूध की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

पशुपालक भैंसों को गर्मी से बचाने की कोशिश भी काफी कर रहे हैैं लेकिन इसके बावजूद भैंस दूध से गिरती जा रही हैं। डेरी संचालक सोनू ने बताया कि उनकी डेरी में हरेक भैंस को दिन में कम से कम चार बार ठंडे पानी से तसल्ली के साथ नहलाया जाता है। जौं का आटा और जौं का दाना आदि खुराक भी इस तरह की दी जाती है कि पशु को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। गर्मी के कारण दूध का उत्पादन लगातार घट रहा है। उत्पादन कम होने से दूध महंगा हो गया है। डेरी में मार्च के अंत तक जो दूध 55 रुपये किलो के आसपास था, वह अब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। दूध के घरेलू उत्पादन में कमी आई है, इसलिए मदर डेयरी के दूध और अमूल दूध की भारी बिक्री हो रही है। इनके रेट भी समय समय पर बढ़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं डाक्टर
भीषण गर्मी पड़ रही है। पशुओं को किसी भी तरह गर्मी से बचाना जरूरी है। अन्यथा पशु बीमार हो सकते हैं। वे गलघोंटू जैसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए पशुओं को सरकारी अस्पताल से संपर्क कर गलघोंटू का टीका जरूर लगवाना चाहिए। खासतौर से गाय-भैंस ज्यादा गर्मी को सहन नहीं कर सकते। पशुओं को हर रोज कम से कम चार-पांच बार नहलाना चाहिए। छाया में रखना चाहिए और रूम कूलर लगा दें तो बेहतर है।
-डा. अनिल कुमार, पशु चिकित्सक
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed