फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रानियां वाला जोहड़ की जमीन पर नगर परिषद अब डालेगी कूड़ा

रानियां वाला जोहड़ की जमीन पर नगर परिषद अब डालेगी कूड़ा

Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
रानियां वाला जोहड़ की जमीन पर नगर परिषद अब डालेगी कूड़ा
नगर परिषद अब रानियां वाला जोहड़ की जमीन पर डालेगी कूड़ा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर परिषद शहर का कूड़ा-कचरा अब महेंद्रगढ़ चुंगी डंपिंग प्वाइंट की बजाय रानियां वाला जोहड़ की जमीन पर डालेगी। इसकी शुरुआत नप अधिकारियों ने बुधवार से कर दी है। वहीं, नगर परिषद ने लोगों की मांग पर महेंद्रगढ़ डंपिंग प्वाइंट पर मिट्टी भी डलवाई है। हालांकि फिलहाल इस मिट्टी को जमीन पर फैलाया नहीं गया है। इस मांग को लेकर बुधवार सुबह पार्षदों व क्षेत्र के लोगों समेत विधायक राजदीप फौगाट ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था।
उल्लेखनीय है कि महेंद्रगढ़ चुंगी डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा-कचरा डालने का लोग पिछले लंबे समय से विरोध कर रहे थे। लोगों की मांग पर नगर परिषद ने रानियां वाला जोहड़ की चार एकड़ जमीन पर चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू कराया था। मौजूदा समय में चव्वा ऊपर आने के चलते यह काम रूका हुआ है। हालांकि ठेकेदार ने डंपिंग प्वाइंट की तीन दीवारों का निर्माण करा दिया है। यहां काम ठप होने और नप कर्मियों द्वारा बिना चारदीवारी के महेंद्रगढ़ चुंगी डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा डालने से खफा होकर लोगों ने बुधवार को विधायक सहित ट्रैक्टर-ट्राली में कचरा भरकर शहर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान विधायक पार्षदों संग डीसी व एसडीएम आवास पर यह कूड़ा डालने पहुंचे थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उन्होंने डंपिंग प्वाइंट से जुड़ी चार मांगें रखी थी जिनमें तुरंत प्रभाव से महेंद्रगढ़ डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा डालना बंद करने, यहां से कूड़े का उठान कराने व मिट्टी डलवाकर इसे समतल कराने की मांग शामिल थी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन के बाद ही विधायक राजदीप सहित वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण सहित दो पार्षदों व 50 अज्ञात के खिलाफ रोड जाम का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद ही नगर परिषद अधिकारियों ने कर्मचारियों को महेंद्रगढ़ डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा डालने की बजाय रानियां वाला जोहड़ पर इसका निस्तारण करने के आदेश दे दिए। वहीं, महेंद्रगढ़ चुंगी डंपिंग प्वाइंट पर नप ने मिट्टी की ढेरियां भी डलवा दी। फिलहाल इस मिट्टी को समतल करने का काम शुरू नहीं हो पाया था। इस संबंध में सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि नप कर्मचारी शहर से निकले कूड़े का निस्तारण रानियां वाला जोहड़ की जमीन पर ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed