फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   इजरायल के साथ मिलकर कुरूक्षेत्र में स्थापित किया शहद उत्कृष्टता केंद्र

इजरायल के साथ मिलकर कुरूक्षेत्र में स्थापित किया शहद उत्कृष्टता केंद्र

Mon, 12 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
इजरायल के साथ मिलकर कुरूक्षेत्र में स्थापित किया शहद उत्कृष्टता केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों की अच्छी आमदनी हो इसके लिए किसानों को उद्यमशील बनना होगा। मधुमक्खी पालन इसी उद्यमशीलता का एक हिस्सा है और ऐसे अनेक उदाहरण है जहां प्रदेश में मधुमक्खी पालक मधुमक्खी पालन के माध्यम से लाखों-करोड़ों का टर्नओवर ले रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड की ओर से प्रायोजित राज्य स्तरीय मधुमक्खी पालन सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि मधुमक्खी पालकों और किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कुरुक्षेत्र के रामनगर में शहद के बेहतर उत्पादन के लिए इजरायल के साथ मिलकर एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया है।
इनको किया सम्मानित
कृषि मंत्री ने इस मौके पर मधुपालन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिला मधुमक्खी पालक पूनम निवासी हिसार, प्रमिला निवासी जींद तथा अंजू निवासी करनाल को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व सेमिनार में मधुमक्खी पालकों को राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के निर्देशक डॉ. बीएल सारस्वत ने भी संबोधित किया। कृषि मंत्री ने राज्य स्तरीय मधुमक्खी पशुपालन सेमिनार में हरियाणा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने पर कार्यदल की रिपोर्ट तथा स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर हरियाणा किसान आयोग के सदस्य सचिव डॉ. रणजीत सिंह दलाल, डॉ. अजय यादव, डॉ. बिल्लू यादव, जिला परिषद के उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, सुनीता चौहान, सुनीता धनखड़, धर्मेंद्र बबलू, पवन छिल्लर व जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र मांडोठी सहित प्रदेशभर से पहुंचे उन्नत मधुमक्खी पालक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इजरायल के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र में स्थापित किया शहद उत्कृष्टता केंद्र
-दो दिवसीय राज्य स्तरीय मधुमक्खी पालन सेमिनार में पहुंचे कृषि मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed