{"_id":"5a64ec794f1c1bb3208b4935","slug":"201516563577-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में सैय्यद रोड स्थित एक सभा कक्ष में स्वच्छता सेमिनार का आयोजन किया गया। नगर परिषद द्वारा लोगों में साफ-सफाई की अलख जगाने के लिए हुए इस प्रयास में कई संस्थाएं भी सहयोगी बनी। नागरिकों में जोश भरने के लिए विशेष अतिथि रही मिस मलेशिया जोसेफिन टेन ने भी भावुक संदेश दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम जगनिवास और विशिष्ट अतिथि नप चेयरपर्सन ने अपने जुनूनी वक्तव्य के जरिये स्वच्छता के महायज्ञ में सभी से आहुति डालने का आह्वान किया।
स्वच्छ शहर के लिए सभी करें कोशिश
एक तरफ शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और विशेषज्ञों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य को एक-दूसरे का पूरक बताया। करीब तीन घंटों तक चले इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने साझे प्रयासों पर जोर दिया। प्रमुख वक्ताओं में जीवन ज्योति अस्पताल की निदेशक डॉ. ज्योति मलिक, ब्लाक समिति चेयरपर्सन के प्रतिनिधि युद्धबीर भारद्वाज, बीईओ मदन चोपड़ा, वैश्य बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, नप वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, नप सचिव मुकेश कुमार, पार्षद युवराज छिल्लर, जसबीर सैनी, रवींद्र जाखड़, रेखा वत्स, पार्षद प्रतिनिधि राजेश खत्री, क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन से प्रदीप, कनिका बतरा, शशांक, बुल्लड़ पहलवान समेत सभी वक्ताओं ने अपने शहर को स्वच्छ बनाने में खुद से शुरुआत करने की अपील की। सेमिनार का संचालन क्यूएलसी अकादमी के निदेशक सुधीर भारद्वाज ने किया।
फैक्ट्रियों का वेस्ट डालें सही जगह
सेमिनार के दौरान शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सुझाव भी रखे गए। इस दौरान क्लीन एंड ग्रीन की ओर से बताया गया कि रैंकिंग में सुधार के लिए क्या-क्या कदम उठाएं और स्वच्छता में कैसे योगदान दें। शासन, प्रशासन और आम लोगों की जिम्मेदारी क्या है। वहीं, शिक्षाविद् सतीश शर्मा ने बताया कि नाहरा-नाहरी रोड पर एचएनजी दीवार के साथ मिट्टी और कूड़े के ढेर हैं। कूड़े का उठान करके मिट्टी को समतल किया जाए। लाइन पार में श्मशान घाट के सामने रेलवे लाइन के साथ-साथ सफाई कराई जाए। अस्पताल के पास सड़क से मिट्टी हटवाई जाए। सेफ्टी टैंकों की शहर के अंदर ड्रेन में निकासी रोकी जाए। वार्ड-8 में फैक्ट्रियों का वेस्ट डालने से रोका जाए।