{"_id":"59af01e74f1c1b65078b4757","slug":"201504641511-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घूमेगा शहर में विकास का पहिया, हर वार्ड में होंगे 5 लाख के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घूमेगा शहर में विकास का पहिया, हर वार्ड में होंगे 5 लाख के कार्य
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
राजनीतिक उठापटक के चलते शहर में विकास कार्य पिछले काफी समय से बाधित चल रहे थे। लेकिन अब शहर में विकास का पहिया घूूमेगा, जिसकी नपा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। शहर की सरकार पर चहेतों के वार्ड में विकास कार्य करवाने के भी आरोप पिछले काफी समय से लग रहे थे। जिसके चलते अब फैसला लिया गया है कि सभी 19 वार्डों में पांच लाख रुपये के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। जिससे कि शुरूआती दौर में प्राथमिक जरूरतें हर वार्ड की पूरी की जा सकें। पांच लाख रुपये की लागत से वार्ड में गलियों का निर्माण, पुलियां की मरम्मत व अन्य छोटे-छोटे कार्य करवाए जा सकेंगे, जो वार्ड वासियों की नजर में सबसे ज्यादा जरूरी हैं। वहीं, सीएम घोषणा के तहत नपा के द्वारा मेजर वर्क के लिए भी 10 करोड़ के एस्टिमेट प्रदेश सरकार को भेजे गए हैं, जिन पर स्वीकृति आनी बाकी है।
गलियों का अंधेरा दूर होने की उम्मीद
पिछले चार पूर्व स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य का टेंडर खत्म हो चुका था। जिसके चलते शहर में काफी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। लेकिन ठेकेदार न होने के कारण समय पर उनको ठीक नहीं हुई। ऐसे में शहर के काफी हिस्से में अंधेरा रहता है। छिक्कारा चौक, जहांआरा बाग स्टेडियम चौक, आर्यनगर और लालचंद कालोनी में काफी जगह पर हाइमास्ट व स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि इन स्थानों की लाइटों को ठीक किया जाएगा।
25 लाख की नई लाइटें लगेंगी
शहर में काफी स्थान ऐसे मौजूद हैं, जहां की गलियों में अभी सीएफएल बल्ब लगाकर रोशनी की जा रही है। ऐसी जगहों पर अब सीएफएल बल्ब की बजाए नई लाइटें लगाई जाएंगी। जिसके लिए नपा के द्वारा 25 लाख रुपये का टेंडर अगले एक या दो दिन बाद खोला जाएगा। जिसके बाद शहर के वार्डों व आउटर में नई लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
शहर में हैं इतनी लाइटें
लाइट के प्रकार संख्या
टी प्वाइंट 1200
40 वॉट लाइट 1235
72वॉट सीएफएल 625
हाइमास्ट 32
250 वॉट सोडियम लैंप 1291
100 वॉट लैंप 310
कुल 4693
बजट वार्ड के हिसाब से होना चाहिए : गुर्जर
वार्ड-15 के पार्षद एडवोकेट घनश्याम गुर्जर ने कहा कि हर वार्ड के लिए समान बजट दिया जाना तो ठीक है। लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए था कि कौन-सा वार्ड ज्यादा स्लम है और क्षेत्रफल में कितना बड़ा है। उनका वार्ड शहर का सबसे स्लम व क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है। ऐसे में वे उम्मीद लगा रहे थे कि उनके वार्ड के लिए ज्यादा बजट मिलेगा। वे इस मुद्दे को हाउस की आगामी बैठक में उठाएंगे।
वर्जन
हर वार्ड में पहले भी 25 लाख रुपये का एक समान विकास कार्य करवाया जा रहा है। फिलहाल हर वार्ड के लिए पांच लाख रुपये के विकास कार्य करवाने के लिए टेंडर खोले गए हैं। जल्द ही विकास कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं, नई स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए 25 लाख का टेंडर भी छोड़ा गया है।
- कविता नंदवानी, चेयरमैन, नपा झज्जर।
वर्जन
शहर के विकास के लिए हर वार्ड में पांच लाख के गली निर्माण व मरम्मत सहित दूसरे महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइट टेंडर जारी होने के चलते अब लाइट की समस्या खत्म हो जाएगी।
- नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।