{"_id":"59875da24f1c1be6638b482d","slug":"201502043554-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बनाओ प्रतियोगिता में वर्षा, दति, अक्षय व आकांशा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बनाओ प्रतियोगिता में वर्षा, दति, अक्षय व आकांशा प्रथम
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी बनाओ स्पर्धा में वर्षा, अक्षय और आकांक्षा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव खेड़ी बत्तर स्थित गोल्डन वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दूसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता निदेशक रविंद्र सांगवान ने की। प्राचार्य अनिल कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका शिक्षिका लक्ष्मी, प्रमिला व सोमबीर ने निभाई दूसरी से पांचवीं कक्षाओं के ग्रुप में वर्षा प्रथम, आरजू द्वितीय व प्रियंका, अंशिका और रूचिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा छठीं से 12वीं के ग्रुप में उदित, अक्षय व आकांशा संयुक्त रूप से प्रथम व निशु और रीतू द्वितीय रहे। तृतीय स्थान सोनू, स्नेहलता, मनोज, अमित ने प्राप्त किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।