{"_id":"5963e0be4f1c1bc33d8b4592","slug":"201499717822-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी के बेहाल स्टेडियम में लग रहा सरकार की खेल नीति को पलीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी के बेहाल स्टेडियम में लग रहा सरकार की खेल नीति को पलीता
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
पांच करोड़ की लागत, सरकार की नजरों में आधुनिक स्टेडियम, लेकिन सुविधाओं के नाम पर जीरो। तीन साल पूर्व प्रदेश सरकार ने इस स्टेडियम को पांच करोड़ की लागत से नया कलेवर तो दे दिया लेकिन यहां के खिलाड़ी आज भी सुविधाओं के लिए बाट जोहते नजर आते हैं। यह बात अलग है कि बीते वर्ष सीएम मनोहरलाल ने अपने बेरी आगमन के दौरान फीता काटकर इसका औपचारिक उद्घाटन भी कर दिया था लेकिन स्थानीय खेल विभाग के नकारात्मक रवैया सरकार की सुगम खेल नीति को सीधे-सीधे पलीता लगाते नजर आती है। नए स्टेडियम की देखरेख के लिए प्रशासन को कोई ध्यान नहीं है। इतना ही नहीं बच्चों को खेल प्रशिक्षण देने के लिए कोच भी सप्ताह में दो ही दिन आता है। यहां सुबह शाम प्रैक्टिस करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों में खासा रोष व्याप्त है। खिलाड़ियों का कहना है कि सुबह जब प्रेटिक्स करने के लिए आते है तो हाल का मैन गेट भी समय पर नहीं खुलता है, जिससे प्रेटिक्स समय पर नहीं हो पाती । यही नहीं कई बार बिना प्रेटिक्स किए वापिस लौटना पड़ता है। चौकीदार की व्यवस्था न होने से स्टेडियम में असामाजिक तत्व अंदर घुसे रहते हैं।
ये बोले खिलाड़ी
- खिलाड़ी साहिल ने बताया कि बेरी में सरकार ने करोड़ों की लागत से स्टेडियम का तो निर्माण कर दिया लेकिन स्टेडियम में न तो पीने का पानी है और न ही लाइट की सुविधा है, जिससे प्रेटिक्स करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- खिलाड़ी रवि कुमार ने बताया कि बेरी खेल स्टेडियम में न तो कोई चौकीदार है और न सफाई व्यवस्था। जिससे स्टेडियम में सुबह-शाम दौड़ लगाने वाले, किक्रेट खेलने वाले अन्य खिलाड़ियों को दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
- खिलाड़ी ध्रुव ने बताया कि बेरी स्टेडियम में सुविधाओं का नामों निशान तक नहीं है। स्टेडियम में बैंडमिटन के खिलाड़ियों के लिए बनाया गए हॉल में बिजली की व्यवस्था नहीं है। जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- खिलाड़ी सुधीर ने बताया कि खेल स्टेडियम में सरकार की तरफ कोई समान की सुविधा नहीं दी गई है। खिलाड़ी अपने खर्च से सामान को खरीद कर प्रेक्टिस करते है और स्टेडियम में लगे पोल सीएम की विकास रैली के लिए उखाड़ दिए गए थे। जिन्हें अब तक ठीक ढंग से नहीं लगाया गया है।
इन सुविधाओं की है दरकार
खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम में सरकार द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए वहीं कुश्ती के लिए मैट, सभी खेलों के कोच की उपलब्धता, चौकीदार की नियुक्ति, और खिलाड़ियों के प्रयोग में होने वालेे खेल का हर सामान यहां उपलब्ध होना चाहिए।
स्टेडियम की अव्यवस्था पर ये बोले अधिकारी
बेरी में बने एकमात्र स्टेडियम में फैली अव्यवस्था पर जब जिला खेल अधिकारी सोमबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही झज्जर का चार्ज संभाला है और बेरी स्टेडियम की सुविधाओं की बात की जाए तो मंगलवार को स्टेडियम चेक किया जाएगा। जो भी खामियां है उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
वर्जन
वहीं स्टेडियम के रख-रखाव का जिम्मा संभाले बेरी नगरपालिका के जेई नवीन धनखड़ ने कह कि स्टेडियम में सफाई व्यवस्था, पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था व सुविधाओं के लिए सोमवार को चेक किया जाएगा और जल्द ही स्टेडियम में सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था करवा दी जाएगी और खिलाड़ियों को परेशानी का सामना नही करने दिया जाएगा।
- पांच करोड़ की लागत से बने स्टेडियम में भी खिलाड़ियों को सुविधाओं का टोटा
- सीएम के हाथों हुआ था उद्घाटन, नहीं मुहैया हुई सुविधाएं