फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2.2 mm rain again increased winter

2.2 एमएम बारिश से फिर बढ़ी सर्दी

Sat, 22 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
2.2 mm rain again increased winter
2.2 mm rain again increased winter - फोटो : Bahadurgarh
इलाके में वीरवार की रात बारिश के बाद तेज हवाओं नेे मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। दरअसल, बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी कम हो रही थी लेकिन वीरवार की शाम को मौसम फिर से बदल गया। रात को बारिश हुई तो तापमान में काफी गिरावट आई। शुक्रवार की शाम तक बारिश तो नहीं हुई लेकिन दिनभर ठंडी हवा चलती रही। वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 21 रहा। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। सूर्य देव के दर्शन भी दिन में एकाध बार ही हुए। ठंडी हवा के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दो-तीन दिन पहले तक जिन लोगों ने दोपहर के वक्त गर्म वस्त्र पहनने छोड़ दिए थे, शुक्रवार को वे लोग जर्सी-स्वेटर में नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

बारिश फसलों के लिए फायदेमंद
मौसम में आए बदलाव से फसलें भी लहलहाने लगी हैं। एकदम बढ़े तापमान से फसलें प्रभावित हो रही थी। मगर बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम में फिर से ठंडक घुल गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में हो रही बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। क्योंकि अबकी बार ज्यादातर रकबे में गेहूं की पछेती फसल है, जिसे ठंड की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम में 23 फरवरी तक जारी रहेगा बदलाव
23 फरवरी तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी की रात से शुरू हुई बूंदाबांदी, हल्की बारिश व तेज हवाएं 23 फरवरी तक रुक-रुक कर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जारी रहेगी। तेज हवाओं, बूंदाबांदी व बारिश के चलते शुक्रवार को अन्य दिनों के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं से बिजली सप्लाई रही प्रभावित
रात भर रुक-रुक हुई बारिश व तेज हवाओं के चलते लुक्सर फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही। इनमें सौलधा, जरदकपुर, गंगड़वा व लुक्सर के अलावा कई अन्य गांव शामिल हैं। वहीं कम व ज्यादा वोल्टेज की बिजली की सप्लाई भी होती रही। इससे दर्जनों घरों के बिजली से चलने वाले उपकरण भी जल गए। इसके चलते ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बिजली निगम के एसडीओ का कहना है कि तेज हवाओं के चलते लाइनों में फॉल्ट आ गया था। इसके चलते बिजली सप्लाई में दिक्कत रही। फॉल्टों को ठीक करवा कर बिजली सप्लाई सुचारु करवा दी गई है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

इलाके में वीरवार को 2.2 एमएम बारिश हुई, कहीं पर ओलावृष्टि नहीं हुई है। हल्की बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा, बशर्ते तेज हवा न चले। फिलहाल इलाके में ओलावृष्टि की अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
डॉ. सुनील कौशिक, उपमंडल कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed