फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रविदास नगर में तीन साल से सीवर सिस्टम ठप, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष

रविदास नगर में तीन साल से सीवर सिस्टम ठप, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Thu, 11 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रविदास नगर में तीन साल से सीवर सिस्टम ठप, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष
चरखी दादरी। वार्ड-14 में पिछले तीन साल से सीवर सिस्टम ठप है। वार्ड की मुख्य सड़क पर सीवर का दूषित पानी भरा होने से लोगों को बेहद परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग पिछले लंबे समय से समस्या के समाधान को कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिससे लोग गली बदलकर गुजरने को विवश हैं। विभाग और पार्षद की नजरअंदाजी से खफा लोगों ने बुधवार को नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों का
विज्ञापन

कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। रविदास नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बुधवार सुबह जमकर नारेबाजी की। कई दफा शिकायत करने के बाद भी समाधान न होने पर स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से खफा लोगों का कहना है कि सीवर का दूषित पानी मकानों के सामने जमा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इसके चलते यहां रहना भी दूभर हो गया है। वार्ड के लोगों ने अधिकारियों पर उनकी समस्या को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी इस सीवर लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। छह वर्ष पहले यह सीवर लाइन डाली गई थी और पिछले तीन साल से लाइव ब्लॉक पड़ी है। लोगों ने बताया कि गली में जमा दूषित पानी पर मच्छर पनप रहे हैं और इससे लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सुभाष, राजीव, रविंद्र, रीना, पुष्पा, अनूप और कृष्णा का कहना है कि अब तो लोगों ने इस गली से गुजरना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed