{"_id":"5c38fd72bdec22737548991e","slug":"191547238770-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु छोड़ने पर पंचायत लगाएगी 51 सौ रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशु छोड़ने पर पंचायत लगाएगी 51 सौ रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव बिरही कलां में ग्रामीणों की पंचायत आयोजित की गई। इसमें गांव में लावारिस पशु छोड़े जाने पर 51सौ रुपये जुर्माना लगाए जाने का निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता सरपंच बिमला देवी ने की।
पंचायत में पृथ्वी नंबरदार ने कहा कि गांव में लावारिस पशुओं की वजह से खेती में भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को दिनभर खेतों में फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। लावारिस पशुओं से खासकर गेहूं की फसल में ज्यादा नुकसान हो रहा है। लावारिस पशु आए दिन सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं। पृथ्वी नंबरदार ने कहा कि इस समय गांव में जितने लावारिस पशु घूम रहे थे उन्हें समीपवर्ती नंदीशाला में भिजवा दिया गया है। अब गांव में बाहर कोई भी व्यक्ति लावारिस पशु छोड़ेगा तो उस पर 51 सौ जुर्माना लगाया जाएगा और प्रशासन से भी इस संबंध में शिकायत कर उचित कार्रवाई की अपील की जाएगी। पंचायत में चंद्रपाल, नीतू, बलवान, संजय, सतपाल, बबलू, सुरेंद्र, उमेद सिंह, महीपाल, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।