फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5 अक्तूबर तक अगर समझौता नहीं हुआ लागू तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल : शास्त्री

5 अक्तूबर तक अगर समझौता नहीं हुआ लागू तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल : शास्त्री

Tue, 25 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
5 अक्तूबर तक अगर समझौता नहीं हुआ लागू तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल : शास्त्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की मंत्री कविता जैन की अध्यक्षता में 24 मई को हुए समझौते को लागू न करने की वादाखिलाफी के खिलाफ 32 हजार पालिका कर्मचारी तीन अक्तूबर से तीन दिन की हड़ताल करेंगे। सरकार की वादाखिलाफी से नाराज निकाय कर्मचारी 21 सितंबर से क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। जिसका समापन 25 सितंबर को किया जाएगा। निकाय विभाग के कर्मचारी पहली अक्तूबर को सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालकर सरकार से समझौता लागू करने की मांग करेंगे ताकि कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने पर मजबूर न होना पड़े। यह मांग नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने अग्निशमन सेवा केन्द्र पर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर 5 अक्टूबर तक 24 मई के समझौते को पुरी तरह लागू नही किया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी। कर्मचारी सभा को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, सचिव राजेंद्र जुलाना, जिला प्रधान जयपाल गुड्डा, कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई प्रधान सूरज, सचिव कुलदीप सिंह व उप प्रधान चांद राम व श्रीराम आदि उपस्थित थे।


एसकेएस का हड़ताल को समर्थन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पालिका कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल का पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पालिका कर्मियों के साथ किए समझौते को लागू न करके हड़ताल करने पर मजबूर किया है। उन्होंने किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज के बेड़े में 720 बसों को शामिल करने के निर्णय के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों की बनी तालमेल कमेटी की 16 व 17 अक्तूबर को होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल का भी समर्थन करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed