{"_id":"5b12e8eb4f1c1b6a4d8b46a3","slug":"191527965931-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात तक शहर में ब्लैक आउट बना रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात तक शहर में ब्लैक आउट बना रहा
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंधड़ का असर : आधी रात तक शहर में रहा ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शुक्रवार रात को आए अंधड़ की वजह से शहर में आधी रात तक ब्लैक आउट बना रहा। बिजली आपूर्ति चरमरा जाने से रात भर सड़कों व गलियों मेें अंधेरा छाया रहा। कई भागों में सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा।
रात के समय आए अंधड़ से शहर के विभिन्न भागों में करीब एक दर्जन से ज्यादा फॉल्ट आ गए। करीब 15 कर्मचारी बिजली फॉल्ट ठीक करने में रातभर जुटे रहे। कई जगह लाइन ब्रेक डाउन की गई जिससे बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी। शहर के प्रेम नगर, बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, रेस्ट हाउस, गांधी नगर, कालेज रोड, लोहारू रोड, रेलवे रोड व मेन बाजारों में बिजली आपूर्ति ठप रही। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। शहर के कई भागों मेें रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। कई भागों में सुबह तक बिजली आपूर्ति नियमित हो सकी। जिससे सुबह पेयजल आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। आंधी की वजह से कई क्षेत्रों से पेड़ उखड़ने की भी सूचना है। रात के समय आंधी आने पर वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। अंधड़ की वजह से सिविल अस्पताल मेें भी बिजली आपूर्ति चरमराई रही। बिजली निगम के एसडीओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इस समय शहर में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है।