फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों खरीद पर तुगलकी फरमान वापस ले सरकार : जून

सरसों खरीद पर तुगलकी फरमान वापस ले सरकार : जून

Wed, 21 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
सरसों खरीद पर तुगलकी फरमान वापस ले सरकार : जून
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
भाजपा सरकार के राज में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनाप शनाप तुगलकी फरमानों का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसान की अपनी फसलें सरकारी खरीद के अभाव में कम दामों पर बेचने को मजबूर है। यह बात इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश जून ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
इनेलो नेता ने कहा कि सरकार की शह पर आज अधिकारी किसानों की पूरी फसल खरीदने के बजाय तरह तरह के कानून थोपकर किसानों को परेशान व आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ चुनाव जीतने से पहले किसानों के नाम पर राजनीति करते हुए किसानों की आमदनी दुगनी करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने, किसानों की फसलों की उचित दामों पर खरीद कराने सहित अनेक वादे करते थे।
विज्ञापन

नरेश जून ने कहा कि कितने शर्म की बात है कृषि मंत्री के जिले में ही किसान अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए अधिकारियों द्वारा जारी किए गए तुगलकी फरमानों का सामना कर परेशान हो रहे है तो पूरे प्रदेश में किसान कितनी तकलीफ फसल बेचने के लिए उठाते होंगे। इनेलो नेता नरेश जून ने कृषि मंत्री व अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जिले में सरसों की खरीद के लिए जारी किए गए इन किसान विरोधी नियमों को वापस लेकर किसानों की सरसों की एक एक दाने की खरीद करने का काम करें नहीं इनेलो पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मास्टर रणधीर सांगवान, रणबीर जून माजरा, अंकित, सुरेश बामडोली, रविंद्र माजरा, राजेश सौलधा, जोगेंद्र जून, मिंटू पंडित, वीरेंद्र सराय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed