{"_id":"59c40eec4f1c1b37688b5d4c","slug":"191506021100-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त सोनल गोयल ने किया भिण्डावास झील का दौरा 21-13-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त सोनल गोयल ने किया भिण्डावास झील का दौरा 21-13-25
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
उपायुक्त सोनल गोयल ने वीरवार को हरियाणा की सबसे बड़ी वेट लैंड भिंडावास झील का दौरा किया। अपने दौरे में उन्होंने भिंडावास पक्षी विहार में बनी झील, प्राकृतिक चेतना केंद्र व पक्षियों को देखने के लिए बनाए गए वॉच टावर आदि स्थानों का निरीक्षण भी किया।
गोयल ने बताया कि भिंडावास पक्षी विहार के बारे में उन्होंने बहुत सुना है लेकिन इस स्थान पर वे पहली बार आई हैं। उन्होंने कहा कि भिंडावास पर्यटन के लिहाज से आकर्षण का केंद्र है। दुनिया भर से यहां सितंबर से मार्च माह के दौरान बड़ी संख्या प्रवासी पक्षी आते है। उन्होंने कहा कि भिंडावास झील क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आगामी दो अक्टूबर चलने वाले स्वच्छता ही सेवा मुहिम को उन्होंने आगे बढ़ाते हुए भिंडावास क्षेत्र में श्रमदान किया। उपायुक्त ने झील परिसर में पौधरोपण भी किया और वन विभाग के अधिकारियों को पेड़-पौधों की देखभाल करने के भी निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने वन्य प्राणी विशेषज्ञों से प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी ली और झील में रमण करने वाली प्रजातियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी निषिता बनर्जी तथा बीडीपीओ परविंद्र सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिया सुविधा बढ़ाने का भरोसा
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश की धनखड़ के आग्रह पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस झील का मई माह में दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान प्रवासी पक्षियों को देखने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बढ़ावा देने की बात कही थी। राज्य को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के तहत दिल्ली से वीक एंड पर आने वाले पर्यटकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए जिला झज्जर की भिंडावास झील का पुर्नउद्धार किया जाएगा और पक्षी प्रेमी पर्यटकों के ठहरने के लिए 50 से 100 हटस के निर्माण का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।