{"_id":"5986270e4f1c1b440c8b466b","slug":"191501964046-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के आरोपी से पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के आरोपी से पिस्तौल बरामद
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग के आरोपी से पिस्तौल बरामद
चरखी दादरी
गांव पैंतावास खुर्द में घर में सो रहे युवक पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी की निशानदेही पर सीआईए पुलिस ने अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि गांव पैंतावास खुर्द निवासी अमित 16 जुलाई को अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान कमरे की खिड़की से गांव के ही रहने वाले रवि उर्फ मीनू ने अपने दोस्त गोरीपुर निवासी मंजीत के साथ मिलकर अमित पर फायरिंग कर दी थी। लेकिन निशाना चूकने से गोली दीवार में जा लगी लेकिन अमित गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया था। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रवि व उसके दोस्त मंजीत पर केस दर्ज कर लिया था। सीआईए पुलिस ने दो रोज पहले रवि को अवैध रिवाल्वर सहित दबोच लिया था। अब उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तोल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया ।