फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   19 lakh 38 thousand 630 rupees were offered in 12 donation boxes

12 दान पात्रों में 19 लाख 38 हजार 630 रुपये का आया चढ़ावा

Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
19 lakh 38 thousand 630 rupees were offered in 12 donation boxes
बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दान की गिनती करते पटवारी। - फोटो : Jhjhar
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में नवरात्रों के दौरान भक्तों की ओर से अपनी नेक कमाई से चढ़ाई गई दान राशि की गिनती का कार्य सोमवार पूरा कर लिया गया है। सोमवार की देर शाम मंदिर मेें रखे 12 दान पात्रों की गिनती का कार्य संपन्न किया गया। गिनती के आखिरी दिन 4 दान पात्रों से 903630 रुपये की राशि एकत्रित की गई। नवरात्र में मां बेरी वाली के भक्तों ने 1938630 रुपये की राशि मां के दरबार में चढ़ाई है। मां के भक्तों ने पुराने नोट भी श्रद्धा स्वरूप दान पात्र में डाले। 13 अप्रैल से प्रारंभ हुए मां के नवरात्र में इस दफा कोरोना महामारी के चलते बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की संख्या कम थी। अपनी मन्नतों को पूरा करने के साथ-साथ परंपरा का निर्वाह करते हुए हजारों लोगों ने मां के दर्शन करते हुए अपने परिवार की मंगलकामना की। ऐसे में यहां पहुंचे भक्तों की ओर से धन रूपी श्रद्धा के जो भाव बेरी के दानपात्रों में डाले गए उनकी गिनती में करीब एक दर्जन पटवारी लगे हुए थे। चढ़ावे की गिनती का कार्य पिछले सप्ताह शुक्रवार सेे प्रारंभ हुआ था। गिनती का यह सिलसिला तीन दिन तक चला। पटवारी सहदेव शर्मा ने बताया कि मंदिर में गिनती का कार्य 17 सितंबर से शुरू हो गया था और सोमवार देर शाम तक मंदिर में रखे 12 दान पात्रों की गिनती का कार्य पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार मां के दरबार में पिछली साल से चढ़ावा कम आया है। वर्ष 2020 में 17 अक्तूबर में नवरात्रों के दौरान मां के दरबार में 3592909 का आया चढ़ावा आया था।
विज्ञापन

मां के मंदिर में दान पात्रों में रखी हुई राशि की गिनती का कार्य पूरा कर लिया गया है। कोरोना वायरस के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम थी, इसी के चलते दान पात्रों में चढ़ावे की राशि कम आई है। 12 दान पात्रों से 1938630 रुपये का आया चढ़ावा आया है। सोना-चांदी व सिक्कों का तोल अभी बाकी है। - लच्छीराम, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed