फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बी आर आंबेडकर की आपतिजनक वीडियो अपलोड करने वालों पर की कार्रवाई की मांग

बी आर आंबेडकर की आपतिजनक वीडियो अपलोड करने वालों पर की कार्रवाई की मांग

Thu, 04 Oct 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बी आर आंबेडकर की आपतिजनक वीडियो अपलोड करने वालों पर की कार्रवाई की मांग
चरखी दादरी। संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल साइट पर इन दिनों चल रही है। इसे लेकर बहुजन समाज के लोगों में रोष है। बुधवार को कलियाणा गांव से ग्रामीण इस प्रकरण पर लघु सचिवालय पहुंचे और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए उन्होंने वीडियो अपलोड करने वाले पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने रोष का इजहार नारेबाजी के साथ किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीण जोगेंद्र काजला, विनोद कुमार, संदीप, मोनू, आशीश, ओमप्रकाश, जितेंद्र, मुकेश, सुरेंद्र तंवर, मंदीप, रवि कुमार, सन्नी, अंकित और प्रवीन कुमार ने बताया कि सोशल साइट पर संविधान निर्माता की यह आपत्तिजनक वीडियो अपलोड होने से समाज के लोगों में रोष है। पुलिस प्रशासन इस संबंध में दोषी का पता लगाकर उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी के साथ अपने रोष का इजहार किया और अपनी मांग संबंधी ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा। उन्हें इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed