{"_id":"5ba3f3c0867a557fe1121f47","slug":"181537471424-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा दरों में कटौती का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा दरों में कटौती का लाभ
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा दरों में कटौती का लाभ
- एक अक्तूबर से लागू होनी हैं नई दरें, योजना के प्रचार-प्रसार में जुटी सरकार
- 500 यूनिट से अधिक बिजली की खपत हुई तो नहीं मिलेगा योजना का लाभ
मुकेश शर्मा
झज्जर। सरकार की घोषणा के अनुसार बिजली बिलों की घटाई गई नई दरें एक अक्तूबर से लागूू की जानी हैं। लेकिन अभी तक इसका प्रारूप पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है। जबकि सरकार की तरफ से योजना का पूरा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बिजली निगम के मुख्यालय पर योजना का प्रारूप तैयार करने के लिए कार्य चल रहा है। फिलहाल तक तैयार किये गए प्रारूप के अनुसार इस योजना का डिफाल्टर उपभोक्ताओं को लाभ मिलने वाला नहीं है। क्योंकि इस योजना के तहत कई शर्तें रखी गई हैं। योजना में शामिल किया जाने वाला उपभोक्ता डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। उसके घर या संस्थान का बिजली मीटर इलेक्ट्रानिक होने के साथ-साथ बाहर खंभे पर लगा होना चाहिए। अगर यह सभी शर्तें उपभोक्ता पूरी करता होगा तो ही इस योजना का लाभ उसे मिल पाएगा। झज्जर जिला की अगर बात की जाए तो जिला में करीब 2 लाख 20 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 39367 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं की तरफ बिजली निगम के 157 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाया हैं।
50 यूनिट से कम खपत वालों को 70 पैसे यूनिट की होगी बचत
बिजली बिलों की घटाई गई दरों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत 50 यूनिट प्रतिमाह से कम होगी उन्हें 2 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होगा। इससे पहले उपभोक्ताओं को 2 रुपये 70 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान करना पड़ रहा था। जिन उपभोक्ताओं की बिजली की खपत 200 यूनिट प्रतिमाह तक हैं उन उपभोक्ताओं को 4.50 से 5.25 रुपये भुगतान प्रति यूनिट करना पड़ रहा था। लेकिन अब इन उपभोक्ताओं को 2.50 रुपये प्रति यूनिट बिल की अदायगी करनी होगी। इससे उपभोक्ता को 437 रुपये 50 पैसे प्रति माह का फायदा होगा।
500 यूनिट से अधिक खपत वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी
बिजली निगम के अनुसार बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ मात्र 500 यूनिट प्रति माह खपत तक ही मिलेगा। अगर इससे अधिक बिजली की खपत की तो योजना का लाभ उस उपभोक्ता को नहीं मिलेगा। इसके बाद उपभोक्ता को सामान्य दर से ही बिजली का बिल भरना होगा। अगर यूनिट कम रही और सभी शर्तें पूरी की तो उसे योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वर्जन
डिफाल्टर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। निरंतर रूप से बिजली के बिलों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
- एसके जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।