फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेक्टर की सड़क पर बैठे सां, आड़ै चोर अर सांप घबेरों का भय

सेक्टर की सड़क पर बैठे सां, आड़ै चोर अर सांप घबेरों का भय

Wed, 21 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर की सड़क पर बैठे सां, आड़ै चोर अर सांप घबेरों का भय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
ना खुदा मिला ना विसाले सनम कृषि मंत्री के गृह जिले में आज शायर की यह लाइन स्टीक बैठ रही है। किसान को सरसों की फसल बेचने के लिए सरकार और प्रशासन के नियम कायदों ने इस कदर उलझा दिया है कि भविष्य में किसान सरसों की फसल बोने से ही तौबा कर लें। पहले तो फसल खरीद करीब एक सप्ताह देरी से शुरू की गई। फिर जिला प्रशासन ने किसानों को तारीखों के चक्कर में उलझा कर कटे पर नमक छिड़कने का काम कर दिया है। वहीं, इसके बावजूद किसान जैसे तैसे हिम्मत करके फसल बेचने झज्जर की अनाज मंडी में पहुंचे तो उन्हें बहादुरगढ़ रोड स्थित सेक्टर 9 में कच्चे मैदान में बनाई अस्थायी मंडी को रास्ता दिखा दिया गया।
जहां पल-पल बदल रहे मौसम के रुख ने जहां किसानों को डराने का काम किया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था न होने के चलते आवारा पशुओं व फसल चोरों के डर के चलते रात जाग कर बीतानी पड़ रही है। ऐसे में फसल बेचने आए किसानों को मंडी कर्मचारियों के रुख व्यवहार का भी दर्द भी जुबां पर चाहे अनचाहे आ जाता है।
विज्ञापन


ये बोले किसान
फसल बेचने आए किसानों से जब उनकी परेशानियों व समस्या के बारे मे पूछा गया तो उनका दर्द आईना बन आंखों के सामने खड़ा था। ऐसे में गांव बामडोला निवासी एक किसान सतपाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने फसल बेचने के लिए खरीद अधिकारी से संपर्क किया था। जिस पर संबधित अधिकारी ने उसे फसल खरीदने का आश्वासन देने कि बात कहकर फसल मंडी मे लाने केे लिए कहा। किसानों का कहना है कि सुबह से हम अपनी फसल मंडी में लेकर आए है। लेकिन लेबर न होने के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यहां न तो पीने के पानी कि व्यवस्था न कोई धूप से बचने के लिए व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला तिरपाल
किसान कृष्ण ने बताया कि उसने अपनी फसल को ढांपने के लिए तिरपाल मांगा तो हैफेड के कर्मचारियों ने तिरपाल देने से इंकार कर दिया। तब उसने अपने घर से तिरपाल मंगाया ओर अपनी फसल को ढका। अपनी फसल बेचने आए किसान कृष्ण, जितेंद्र, जय प्रकाश, भूप सिंह, जीत, सतपाल ने सरकार की इस अव्यवस्थित खरीद को लेकर रोष व्यक्त किया है।


समस्याओं पर नहीं बोले सहकारिता राज्य मंत्री
वहीं, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने किसानों की समस्याओं दरकिनार करते हुए सरसों के खरीद मूल्य व खरीद पर सरकार की पीठ थपथपाते हुए नजर आए। मंत्री ने कहा कि वे छोटी-छोटी समस्याओं को अनदेखा कर खरीद मूल्य पर ही अपनी फसल बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed