{"_id":"5a8339234f1c1b641f8b581a","slug":"181518549283-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री के प्रदूषण से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री के प्रदूषण से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग की
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री के प्रदूषण से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
गांव घिकाड़ा में दादरी- साहुवास मोड़ पर फैक्ट्री से फैलने वाले प्रदूषण से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस बारे में कदम उठाए जाने की मांग की है। गांव घिकाड़ा सरपंच सोमेश, संदीप , रामकिशन, विजय, सोमवीर, राजेंद्र, उमेद, राकेश प्रवीन, नवीन, शिवकुमार, रामबीर, सुनील, मास्टर प्रकाश, महेंद्र, धर्मवीर, नरेंद्र, विक्रम, कृष्ण ने बताया कि इस फैक्ट्री से प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके प्रदूषण किसान परेशान हैं। किसानों की फसल खराब हो रही है। इस मार्ग से फतेहगढ़, साहुवास, मिर्च, पैतावास खुर्द, पैतावास कलां के लोग गुजरते हैं जिससे उन्हें प्रदूषण की वजह से आवागमन में भी परेशानी होती हैै। फैक्ट्री के प्रदूषण से लोगों में सांस, कैंसर अन्य रोगों को बढ़ावा मिलने का अंदेशा बना हुआ है। सरपंच सोमेश ने बताया कि इसे लेकर वे प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में जल्द ही कोई कदम उठाए जाने की मांग की है।