फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नवीन सीमन टेक्नॉलोजी से बढ़ेगी गाय के दूध देने की क्षमता : ओमप्रकाश धनखड़

नवीन सीमन टेक्नॉलोजी से बढ़ेगी गाय के दूध देने की क्षमता : ओमप्रकाश धनखड़

Mon, 15 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नवीन सीमन टेक्नॉलोजी से बढ़ेगी गाय के दूध देने की क्षमता : ओमप्रकाश धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रदेश में गो संरक्षण व गो संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही नई सीमन टेक्नॉलोजी को अपनाया जाएगा। इस तकनीक के इस्तेमाल से राज्य में उन्नत नस्ल की बछिया पैदा की जा सकेंगी जिससे हरियाणा में ऐसी गाय तैयार की जाएंगी जिनका दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन कम से कम दस लीटर हो। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को यह जानकारी गांव दादरी तोए स्थित गोकुल धाम महातीर्थ में आयोजित विशाल गोसेवा उत्सव के दौरान दी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि हरियाणा में गाय के दूध देने की क्षमता प्रतिदिन दस लीटर से भी कम है। अपनी विदेश यात्राओं का संस्मरण बताते हुए उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में यह क्षमता 15 लीटर, न्यूजीलैंड में 17 लीटर तथा इजरायल में 30 लीटर प्रतिदिन है। नई तकनीक के इस्तेमाल से हरियाणा में गाय के दूध देने की क्षमता बढ़ेगी। गोसेवा आयोग के बजट को 20 करोड़ रुपये किया गया। 6-8 लीटर दूध देने वाली गाय के पालक को 10 हजार, 8 से 10 लीटर क्षमता वाली गाय के पालक को 15 हजार रुपये और 10 से 20 लीटर दूध देने वाली देसी गाय के पालक को 20 हजार रुपये तक के ईनाम दिए गए।

सुनील निमाणा कर रहे हैं सराहनीय कार्य : धनखड़
उन्होंने गोपालन के जरिए गोशालाओं को जीरो बजट खेती में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने गोकुल धाम महातीर्थ के सुनील निमाणा की गोसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा की। साथ ही अनुरोध किया कि वे साथ लगते किसी एक गांव को गोद लेकर गाय के गोबर से तैयार होने वाली खाद के इस्तेमाल से जीरो बजट खेती के लिए काम करने के लिए आगे आए। उन्होंने गोकुल धाम महातीर्थ में गाय की सेवा करने के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की। गोसेवा महोत्सव में पहुंचने पर गोकुल धाम महातीर्थ की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद सागर, नरेंद्र कुकड़ौला, बिजेंद्र मांडोठी व प्रकाश धनखड़ सहित क्षेत्र के अनेक समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नई सीमन टेक्नॉलोजी से बढ़ेगी गाय के दूध देने की क्षमता : ओपी धनखड़
- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री धनखड़ ने गोकुल धाम महातीर्थ में दी जानकारी
- कृषि मंत्री बोले, जीरो बजट खेती को प्रोत्साहन देने के लिए आगे आए गोशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed