फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   न कभी जाति विशेष के खिलाफ बोला, न किसी जाति के हूं खिलाफ : सैनी

न कभी जाति विशेष के खिलाफ बोला, न किसी जाति के हूं खिलाफ : सैनी

Sun, 10 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
न कभी जाति विशेष के खिलाफ बोला, न किसी जाति के हूं खिलाफ : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जाति विशेष के खिलाफ मैं कभी नहीं बोला, न किसी जाति के खिलाफ हूं। लेकिन मुझे मां बहन की गाली देने वाले यह जान लें कि मिर्च बोकर, गन्ने की फसल नहीं ली जा सकती है। यह बात गांव छबीली में प्रजापत समाज शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कही।
सैनी ने कहा कि 60 साल तक देश पर कांग्रेस ने शासन किया और नेहरू ने गरीबी हटाने का जो नारा दिया है। वही अब राहुल दे रहे हैं। देश को बर्बाद करने वाली कांग्रेस बताए कि गरीबी हटाने से किसने रोका। पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए सांसद सैनी ने कहा कि हुड्डा से कोई पूछे 3 साल पहले तक वे सरकार चला रहे थे। उन्हें तब किसानों की याद क्यों नहीं आई और आज कौन-सी जादू की छड़ी से किसानों के सभी दर्द दूर कर देंगे। सांसद ने भाजपा के ही जमावड़ा अभियान पर भी निशाना साधा और कहा कि किसान की वास्तविक पीड़ा को समझकर उसे दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान को सस्ती मजदूरी मिले, इसके लिए किसानों को मनरेगा का लाभ दिया जाना चाहिए। तभी किसान और मजदूर का हित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए जरूरी है। समाज में जिसकी जितनी जनसंख्या है, उसे उतनी हिस्सेदारी का हक मिले और उन्हें 2019 में मौका मिला तो 100 प्रतिशत आरक्षण देंगे। मुख्यमंत्री भी ईमानदार व सज्जन व्यक्ति हैं। लेकिन आरक्षण के नाम पर देश में आए भूचाल को रोकने की जिम्मेदारी भी सरकार बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मनरेगा योजना की राशि अधिकारियों व ठेकेदारों की जेब में जा रही है और मिलीभगत कर पैसे को लूटा जा रहा है। इस मौके पर प्रजापत समाज के अलावा विभिन्न समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित, हरि शमशेर कौशिक, तेजवीर सैन, गजराज यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अजीत सिंह जांगड़ा बहादुरगढ़, रमेश सैनी, ओमप्रकाश रोहिल्ला, सुखबीर जांगड़ा, बलजीत यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

- अधिकारियों और ठेकेदारों की जेब में जा रही है मनरेगा योजना की राशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed