फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक बारिश भी नहीं झेल पाई 2.75 करोड़ की सड़क

एक बारिश भी नहीं झेल पाई 2.75 करोड़ की सड़क

Wed, 02 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एक बारिश भी नहीं झेल पाई 2.75 करोड़ की सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
महीने भर पहले 2.75 करोड़ से बनाई गई ओवरब्रिज से झज्जर टी-प्वाइंट तक की सड़क एक बारिश भी नहीं झेल सकी। सोमवार को दिनभर हुई बारिश से सड़क की जगह-जगह से रोड़ियां उखड़ गईं। सड़क के इतनी जल्दी टूटने से स्थानीय दुकानदारों ने उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी सड़क दुरुस्त न करने तक ठेकेदार का भुगतान रोकने का तर्क दे रहे हैं। फिलहाल, सड़क पर डिवाइडर सौंदर्यीकरण का काम भी पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क का फिर से निर्माण कराने की मांग की है।
ढाणी फाटक आरओबी से झज्जर टी-प्वाइंट तक बनी सड़क पर दो दिन पहले तक वाहन चालक दौड़ते नजर आते थे। सोमवार को हुई करीब 30 एमएम बारिश ने सड़क की दशा बिगाड़ दी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े बन जाने से वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई है। सड़क के दोनों तरफ बनाए गए नाले भी गंदगी से भरे हैं। पीडब्ल्यूडी ने करीब एक साल पहले 1.6 किलोमीटर सड़क के टुकड़े को फोरलेन करने की योजना तैयार की थी। एकमात्र आरओबी सड़क पर कारपेट बिछाना भी इसी प्लानिंग का हिस्सा था। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 2.75 करोड़ का इस्टीमेट विभाग ने तैयार कर टेंडर प्रक्रिया की थी। विभागीय उदासीनता के कारण यह प्राजेक्ट समय पर शुरू नहीं हो पाया था और इससे खफा दुकानदारों ने दो-तीन दफा घंटों तक जाम भी लगाया था। सोमवार को हुई बारिश के कारण सड़क पर गड्ढे बन गए है। पीडब्लूडी विभाग की प्लानिंग अनुसार अब तक ओवरब्रिज सड़क पर कारपेट बिछाने का काम भी शुरू नहीं हो पाया है लेकिन, इससे पहले ही नवनिर्मित सड़क के कंडम हो जाने से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन


एक माह पहले की सड़क का निर्माण कार्य करवाया था और पहली बारिश में ही सड़क पूरी तरह से कंडम हो चुकी है। सड़क पर रोड़ियां उखड़ी पड़ी हैं, जोकि हादसों का कारण भी बन सकती हैं। बड़ी मुश्किल से सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन एक माह के अंदर ही सड़क फिर से टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश, दुकानदार

सड़क के दोनों तरफ हा ही में बनाए गए नाले भी कारगर नहीं रहे। इनसे दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क का इतना जल्दी टूटना भी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है। विभाग को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाना चाहिए, ताकि परेशानियां न झेलनी पड़ें।
कृष्ण, दुकानदार

कुछ दिन पहले सड़क का निर्माण पूरा होने से सालों से बिगड़ी यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी थी, लेकिन सड़क इतनी जल्दी कंडम होने से हालात पहले वाले बनने में देर नहीं लगेगी। समय रहते पीडब्ल्यूडी विभाग को इस पर संज्ञान लेकर अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना चाहिए।
सोनू, वाहन चालक

ओवरब्रिज पर विभाग कारपेट बिछाने का दावा कर रही थी लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया है। ओवरब्रिज की सड़क जगह-जगह से कंडम पड़ी है। वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हाल ही में बनाई गई सड़क भी एक ही बरसात में कंडम होती नजर आ रही है।
लीला, वाहन चालक

ठेकेदार को अभी पैसे नहीं दिए है। बरसाती मौसम के बाद ठेकेदार दोबारा सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। सड़क को हम जल्द से जल्द दुरुस्त करवा देंगे और कारपेट भी जल्छ बिछवा देंगे।

एसडीओ सुमेर, पीडब्ल्यूडी विभाग

सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा हुआ था। अगर सड़क कंडम हो गई है तो बुधवार सुबह जाकर इसका जायजा लूंगा। जिसकी लापरवाही इसमें सामने आएगी उस पर नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम


फोटो 18
सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बनी जलभराव की स्थिति।
फोटो 19
बरसाती पानी के कारण बने गड्ढें व उखड़ी रोडियां।
फोटो 20
कारपेट के अभाव में खस्ताहाल पउ़ी ओवरब्रिज सड़क।
फोटो 21
सतीश।
फोटो 22
कृष्ण।
फोटो 23
सोनू।
फोटो 24
लीला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed