फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहरी स्कूलों में ही मिलेगा विद्यार्थियों को दाखिला : बीईओ

शहरी स्कूलों में ही मिलेगा विद्यार्थियों को दाखिला : बीईओ

Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
शहरी स्कूलों में ही मिलेगा विद्यार्थियों को दाखिला : बीईओ
बहादुरगढ़। शिक्षा नियमावली 134ए के तहत शहर भर के अभिभावकों ने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए काफी संख्या में हरियाणा शिक्षा बोर्ड में आवेदन किए थे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विभाग की ओर से चूक हो गई। इस वजह से शहर के कुछ बच्चों को अन्य शहरों के स्कूल अलॉट हो गए थे। विभाग ने ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर शिक्षा बोर्ड को ईमेल के माध्यम से भेज दी है। जवाब आते ही अभिभावकों को सूचित कर दिया जाएगा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने पूरे प्रदेश से नियम 134ए के तहत अभिभावकों से आवेदन मांगा था। इसके तहत जिले भर से 2207 अभिभावकों ने आवेदन किया था। इसके बाद विभाग ने परीक्षा कराई तो 1483 बच्चे पास हुए। जिन्हें स्कूल अलॉट किया गया। अलॉटमेंट के दौरान विभागीय गलती से कुछ बच्चों को शहर के बाहर स्कूल अलॉट कर दिया गया। जानकारी होने पर अभिभावक बहादुरगढ़ शिक्षा बोर्ड के दफ्तर में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। बीईओ ने ऐसे बच्चों की सूची तैयार की। इसके बाद उन्होंने सूची को संशोधन के लिए हरियाणा बोर्ड को ईमेल कर दी। बीईओ ने बताया कि जल्द ही सूची संशोधित हो जाएगी। उम्मीद है कि शुक्रवार रात तक बहादुरगढ़ शिक्षा बोर्ड की ईमेल पर आ जाएगी। इसके बाद अभिभावकों को मैसेज की जरिये नए अलॉट हुए स्कूल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल की सीट भर जाने पर नए स्कूल किए जाएंगे अलॉट
मुख्यालय ने अपने निर्देशों में कहा कि अगर कोई बच्चा उसी स्कूूल में पढ़ रहा है। अब उसे वही स्कूल अलॉट हो गया तो ऐसे बच्चों के दाखिले रोक दिए जाए। इन बच्चों को नए सिरे से स्कूल अलॉट किए जाएंगे। अगर किसी बच्चे का अंक प्रतिशत, क्लास, जेंडर, बोर्ड, माध्यम गलत आ गया है तो उसकी सूची मुख्यालय भेजें। अगर अलॉट स्कूल बंद हो चुका है तो शिक्षा विभाग उसकी लिस्ट भेजे। अगर अलॉट किए गए स्कूल में सीट भर चुकी हैं तो ऐसे बच्चों को नया स्कूल अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन


देर रात आएंगे अभिभावकों के पास मैसेज
बीईओ सुनील कोहली ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि आवेदकों को 17 मई से पहले दाखिला लेना होगा। जिन बच्चों के दाखिले किसी त्रुटि के कारण रुके होंगे उसमें वीरवार तक सुधार कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात तक अभिभावकों को मैसेज मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लिस्ट भी आएगी
जो बच्चे टेस्ट में पास हुए हैं। उनका पहली लिस्ट में नंबर नहीं आया। ऐसे बच्चों के लिए दूसरी लिस्ट जारी होगी। दूसरी लिस्ट 17 मई के बाद आएगी। इसमें पहली लिस्ट में शामिल आवेदकों को नहीं लिया जाएगा।


अभिभावकों से उनके बच्चों के नाम लेकर एक सूची बनाई गई थी। इसके बाद निदेशालय को ईमेल के जरिये भेज दी है। शनिवार तक सूची संशोधित होकर आ जाएगी। इसके साथ ही नए अलॉट हुए स्कूल का मैसेज अभिभावकों के फोन में पहुंच जाएगा।
सुनील कोहली, बीईओ, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed