फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकारी विभागों पर साढ़े पांच करोड़ बिजली बिल बकाया

सरकारी विभागों पर साढ़े पांच करोड़ बिजली बिल बकाया

Sat, 20 Apr 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर साढ़े पांच करोड़ बिजली बिल बकाया
झज्जर। सरकार की ओर से लोगों के बकाया बिजली बिलों को भरवाने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चला कर बिल भरवाए जाते हैं। लेकिन बिजली निगम को घाटा बढ़ाने में सरकारी विभाग भी पीछे नहीं है। जिले में सरकारी विभागों पर साढ़े पांच करोड़ रुपये से भी अधिक के बिजली बिल बकाया हैं। हालांकि पिछले दिनों जब बिजली निगम ने सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन काटने शुरू किए तो 18 करोड़ 92 लाख रुपये के बकाया बिलों में से 13 करोड़ 30 लाख रुपये के बिजली बिलों का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अभी भी पांच करोड़ 62 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। बिजली निगम की तरफ से बार-बार बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क साधा जा चुका है। लेकिन सरकारी विभागों की तरफ से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नगर पालिकाओं की तरफ बकाया 223 लाख रुपये के बिलों का भुगतान कर दिया गया है। जबकि अन्य विभागों की तरफ से बिजलों की कुछ राशि का ही भुगतान किया गया है। बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए बिजली निगम के अधिकारियों की तरफ से निरंतर संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


किस विभाग पर कितना बकाया
विभाग का नाम पहले बकाया बिल भरी गई राशि बकाया बिल
जन स्वास्थ्य विभाग 7.43 करोड़ 5.81 करोड़ 1.62 करोड़
सिंचाई विभाग 4.39 करोड़ 3.50 करोड़ 89 लाख
अन्य सरकारी विभाग 4.87 करोड़ 1.76 करोड़ 2.11 करोड़
कमेटियां 2.23 करोड़ 2.23 करोड़

बिजली बिलों का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने का प्रावधान है लेकिन कुछ सरकारी विभाग ऐसे हैं जिसका सीधा असर आमजन पर पड़ता है। लेकिन जनहित को ध्यान में रखते हुए उनके कनेक्शन भी नहीं काटे जा सकते हैं। लेकिन जिन कार्यालयों का बिजली बिल बकाया हैं। उनके बिजली कनेक्शन जल्द ही काटे जाएंगे।
विज्ञापन

संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed