फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक माह से सड़क व सीवर लाइन न बिछाने पर महिलाओं ने जमकर बवाल काटा

एक माह से सड़क व सीवर लाइन न बिछाने पर महिलाओं ने जमकर बवाल काटा

Thu, 07 Mar 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
एक माह से  सड़क व सीवर लाइन न बिछाने पर महिलाओं ने जमकर बवाल काटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की गांधीनगर कालोनी में एक माह पहले की गई गली की खुदाई से परेशान क्षेत्र की महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। विभाग द्वारा सुध नहीं लिए जाने पर नाराज महिलाओं ने सीवर लाइन बिछाए जाने की मांग की। करीब तीन घंटे तक महिलाओं ने सड़क मार्ग जाम रखा। लोग इस मेन सड़क में सीवर लाइन बिछाए जाने और जल्द ही सड़क का निर्माण करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। बाद में जेई और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने जाम खोला। गांधी नगर कालोनी की महिलाएं सुबह 11 बजे मेन सड़क मार्ग पर एकत्र हुई। आदर्श स्कूल के पास काफी संख्या में महिलाओं ने जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनो तरफ का रास्ता बंद हो गया। इससे वाहन चालकों और आम लोगों को बेहद परेशानी हुई।
इन महिलाओं ने बताया कि सीसीआई फाटक से ढाणी फाटक तक सड़क की खुदाई करके छोड़ रखी है। करीब एक माह पहले विभाग ने इस सड़क की खुदाई इसलिए की थी कि यहां नई सीवर लाइन बिछाकर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा लेकिन आज तक इस पर काम शुरू नहीं हो सका है। महिलाओं ने बताया कि न तो सीवर लाइन डाली गई है और न ही सीवरेज के पानी का प्रबंधन किया गया है। सीवर का दूषित पानी सड़क और आसपास फैल रहा है। सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं जिससे सीवर लाइन बैक भी मार रही हैं। दूषित पानी का गलियों में जमाव बन जाता है। इससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बच्चों, बूढ़ों व महिलाओं आने जाने में बेहद परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे बेहद परेशान हैं। इस सड़क मार्ग पर स्कूल होने पर रोजाना शिक्षकों व बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि उनकी कालोनी में सीवर की समस्या पिछले करीब डेढ़ साल से बनी हुई है लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कालोनी की गलियों में दूषित पानी का जमाव बना रहता है। करीब दो बजे बाद जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज कुमार, सीटी पुलिस मौके पर पहुंचे और कालोनीवासियों से बात की। जेई ने एक सप्ताह में इस समस्या का समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed