फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेना धैर्य व संयम के साथ लेगी पुलवामा के शहीदों की शहादत का बदला : कौशिक

सेना धैर्य व संयम के साथ लेगी पुलवामा के शहीदों की शहादत का बदला : कौशिक

Mon, 18 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सेना धैर्य व संयम के साथ लेगी पुलवामा के शहीदों की शहादत का बदला : कौशिक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। विधायक नरेश कौशिक ने कहा है कि पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहादत देने वाले देश के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सेना पूरे धैर्य व संयम के साथ पुलवामा के शहीदों की शहादत का बदला लेगी। विधायक कौशिक ने 17 फरवरी को रेस्ट हाउस परिसर में श्रद्धांजलि सभा उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक कौशिक शहर के मेन बाजार से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए लोगों के साथ निकले। नेताजी की प्रतिमा पर पहुंचकर विधायक ने कैंडल मार्च के माध्यम से वीर शहीदों को नमन किया। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार इस अमानवीय घटना को लेकर पूरी संवदेनशील है और जनभावनाओं के अनुरूप उनका मान रखते हुए पाक को करारा जवाब देने की पूरी योजना बना रही है। इसी क्रम में सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कार्रवाई भी आरंभ कर दी है। इस मौके पर बहादुरगढ़ निगरानी समिति अध्यक्ष महेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, दिनेश शेखावत, पार्षद अलबेल पहलवान, कृष्ण चंद्र, अशोक शर्मा, पालेराम शर्मा, सतबीर चौहान, रमेश वशिष्ठ, अशोक गुप्ता, धर्मवीर वर्मा, राजेश गोयल, बबलू अनाज मंडी प्रधान, पंकज गर्ग, सुरेंद्र चुघ, अमनदीप, बलवान खत्री, सचेत कुमार, श्रीराम खटोड़, राजेश मकडौली, प्रवीण वाल्मीकि, अनिल यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed