फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   उफान पर गुस्सा, छात्राओं ने करवाया बाजार बंद

उफान पर गुस्सा, छात्राओं ने करवाया बाजार बंद

Sun, 17 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
उफान पर गुस्सा, छात्राओं ने करवाया बाजार बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद हर वर्ग में गुस्सा उफान पर है। खासकर युवा वर्ग अपना गुस्सा अलग-अलग तरीकों से जाहिर कर रहे हैं। नेहरू कालेज में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। कक्षाओं का बहिष्कार करने के बाद छात्राएं कालेज के गेट पर धरना देकर बैठ गई। जहां पर करीब आधे घंटे तक पाक विरोधी नारेबाजी करने के उन्होंने पैदल मार्च करते हुए शहर में जाकर बाजार बंद करवाने का निर्णय लिया। इसके बाद करीब साढे़ तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर छात्राएं बाजार में पहुंची और दुकानदारों से दुकानें बंद करने का अनुरोध किया। इस पर दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। छात्राओं ने दो घंटे तक बाजार में घूम-घूम कर हर बाजार को बंद करवाया। छात्राओं ने अंबेडकर चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। पुतला फूंकने के बाद छात्राएं शहर में लगी हर शहीद प्रतिमा पर पहुंची, जहां पर उन्होंने शहीदों को नमन किया।
-ये बोली छात्राएं
1. पाकिस्तान को अब हर बात का जवाब दिया जाना चाहिए। शहीद परिवारों को सरकार तुरंत प्रभाव से हर संभव सहायता मुहैया करवाए। इतना ही नहीं शहीदों के परिवारों को कुछ समय बाद सरकार भूल जाती है, ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

योगना, बीए सेकेंड ईयर, नेहरू कालेज
2. भारत सरकार तुरंत प्रभाव से पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे। पूरा देश सरकार के साथ है लेकिन अब सरकार को कार्रवाई से पीछे नहीं हटना चाहिए। सरकार ने अगर कोई एक्शन नहीं लिया तो अब फिर लोगों का इनसे विश्वास खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी, छात्रा, नेहरू कालेज।
-आमजन ने भी निकाला रोष मार्च
सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी बाजारों में रोष मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं जो दुकानदार छात्राओं के जाने के बाद फिर से दुकानें खोलने लगे थे, उनकी दुकानों को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद करवा दिया। शहर में बिना किसी संगठन के बैनर के आमजन रोष मार्च निकालते हुए नजर आए। जिससे लग रहा था कि आमजन में अब गुस्सा है।

-दुकानदार पूरी तरह से देश के साथ: अरोड़ा
बंद के आह्वान पर दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया था। दुकानदार पूरी तरह से देशहित में हैं। पाकिस्तान के साथ सरकार को हर कूटनीति पर कार्य करना चाहिए। पाकिस्तान को सरकार पूरी दुनिया से अलग-थलग कर उसे मिलने वाली हर सहायता का रास्ता बंद करवाना चाहिए
राकेश अरोड़ा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed